17.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

Lucknow News : पुल‍िस हिरासत मौत मामले में पीड़ित परिजनों से मिले सीएम योगी, 10 लाख की आर्थिक मदद

लखनऊ, 28 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस हिरासत में व्यापारी की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पीड़ित परिवार से मिले। इस मौके पर उन्होंने परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। साथ ही बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने का आश्वासन दिया। विधायक योगेश शुक्ला एवं सभासद शैलेंद्र वर्मा परिवार के साथ पहुंचे थे। विधायक योगेश शुक्ला ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री ने परिजनों से मिलकर पूरी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी और मृतक की पत्नी को रोजगार में सहयोग देने की बात कही। इसके अलावा बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। ज्ञात हो कि देवा रोड जैनाबाद निवासी कपड़ा कारोबारी मोहित पांडेय का पैसे के लेनदेन में अपने पूर्व कर्मचारी आदेश सिंह से कहासुनी हो गई थी। आदेश की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने मोहित और उसके बड़े भाई शोभाराम को लॉकअप में बंद कर दिया था। आरोप है कि रात में उन्हें जमकर मारा-पीटा गया, इससे मोहित की तबीयत बिगड़ गई और शनिवार को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद बवाल मच गया। लॉकअप में मोहित के साथ बंद उसके भाई शोभाराम ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि उसके भाई को लॉकअप में टॉर्चर किया गया। उसे पीटा गया। तबीयत खराब होने के बाद भी उसे तत्‍काल अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। इस बीच, मोहित की मौत पर सियासत भी गरमा गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने एक्स पर पोस्ट कर प्रदेश सरकार पर तंज कसा है।

अन्य ख़बरें

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी ट्रेनिंग सेशन के दौरान बेहोश, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Newsdesk

गुजरात के मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को ‘वाइब्रेंट समिट 2027’ के लिए आमंत्रित किया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading