June 24, 2026
सी टाइम्स
क्राइम

महिला सिपाही को गोली मार पुलिसकर्मी ने की खुद की जान लेने की कोशिश

अमरोहा, 1 फरवरी | उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां आपस में बहस होने के बाद एक महिला सिपाही को गोली मारकर कॉन्स्टेबल ने खुद को भी गोली मार ली है। पुलिस के हवाले से इसकी सूचना मिली है। दोनों को गंभीर हालत में मुरादाबाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

खबरों के मुताबिक, 26 वर्षीय मनोज कुमार ने 25 साल की कॉन्स्टेबल मेघा चौधरी के घर में जबरदस्ती घुसकर उसे गोली मार दी, जिसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। इसके कारण का पता अभी भी नहीं लग पाया है।

मेघा अमरोहा के अवंतिका नगर कॉलोनी में एक किराए के मकान में रहती थी।

पुलिस ने कहा है कि उन्हें फिलहाल दोनों की सेहत में सुधार होने का इंतजार है ताकि इस मामले में उनसे सवाल पूछे जा सके।

अन्य ख़बरें

केतन अग्रवाल केस में बड़ा खुलासा, मंगेतर ने शादी से पहले रची खौफनाक साजिश

Newsdesk

पनागर में महिला से झपटमारी, स्कूटी सवार बदमाश सोने की झुमकी छीनकर फरार

Newsdesk

शहपुरा पुलिस की कार्रवाई, कट्टा-कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading