38.4 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

कनाडा में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 20,000 के पार पहुंची

ओटावा, 1 फरवरी | कनाडा में कोविड-19 महामारी से मरने वालों की संख्या 20,000 से अधिक हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कनाडा में मौत का आंकड़ा 20,016 है, जबकि मामले बढ़कर 782,467 हो गए हैं।

ओंटारियो और क्यूबेक में कोविड मामलों और मौतों में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है।

दोनों प्रांतों ने लगभग 16,000 मौतों के साथ सबसे अधिक मौतें दर्ज की हैं।

ओंटारियो में 6,180 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि क्यूबेक में 9,700 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

टोरंटो में कोविड-19 के पहले मामले की पुष्टि होने के छह सप्ताह बाद 9 मार्च, 2020 को पहली मौत दर्ज की गई थी।

29 जनवरी को, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कोविड-19 और इसके वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए गैर-आवश्यक यात्रा के खिलाफ नए उपायों की घोषणा की।

अब तक, कनाडा में 952,296 कोविड-19 वैक्सीन की खुराक दी गई है, जबकि देश भर में 2.2 करोड़ से अधिक परीक्षण भी किए गए हैं।

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

फीफा वर्ल्ड कप: जापान ने दर्ज की 4-0 से ऐतिहासिक जीत, हार के साथ ट्यूनीशिया टूर्नामेंट से बाहर

Newsdesk

चमका सूर्यवंशी का ‘वैभव’, 20 साल पुराने रिकॉर्ड को 11 गेंदों पर ही तोड़ा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading