November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

विजयपुर में मतदान से पहले फायरिंग, कांग्रेस ने उठाए सवाल

भोपाल 12 नवंबर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में उप-चुनाव के मतदान से पहले सोमवार की रात को कुछ लोगों ने आदिवासियों पर गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में दो लोग घायल हुए है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को कुछ लोग मोटर साइकिल पर सवार होकर आते है और ढोढर थाना क्षेत्र के धनाचया गांव में फायरिंग करते है, जिसमें दो लोग घायल होते है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गांव के लोगों ने एक बंदूकधारी को पकड़ा है। ज्ञात हो कि विजयपुर में बुधवार 13 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव प्रचार सोमवार की शाम को थम चुका है।

उसके बाद यह वारदात हुई। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना को लेकर कहा, “उपचुनाव की वोटिंग से पहले आदिवासियों पर फायरिंग की घटना अत्यंत चिंताजनक है। इस घटना में आदिवासी समुदाय के कई लोग घायल हो गए।इस घटना से स्पष्ट होता है कि विधानसभा उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी क्षेत्र का माहौल खराब करना चाहती है और मतदाताओं को डराना चाहती है।” कमलनाथ ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, “वोटिंग से ठीक पहले इस तरह की वारदात कानून व्यवस्था और चुनाव के इंतजाम पर भी बेहद गंभीर सवाल खड़े करती है।

इस घटना से स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी खरीद फरोख्त की राजनीति से बाज नहीं आ रही। वह विधायक तो खरीद सकती है लेकिन जनता को नहीं खरीद सकती, इसलिए मतदाताओं के ऊपर गोलियां चलायी जा रही हैं।” पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निर्वाचन आयोग से अपील की है कि उस घटना को अत्यंत गंभीरता से लें और विजयपुर विधानसभा में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराएं। विजयपुर में भाजपा ने मंत्री रामनिवास रावत और कांग्रेस ने मुकेश मेहरोत्रा को उम्मीदवार बनाया हैं। यह चुनाव प्रतिष्ठापूर्ण है। प्रचार में दोनों दलों ने जमकर प्रचार किया था। अब घर-घर प्रचार कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

नेपाल में भारी बर्फबारी के बीच छह भारतीय पर्यटक लापता, सेना ने शुरू किया खोज अभियान

Newsdesk

अमित शाह का विपक्षी रैली पर हमला, बोले- सिख विरोधी दंगों की बरसी पर आयोजन पीडि़तों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

Leave a Comment