22.8 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

टाइगर श्रॉफ ने की ‘बागी 4’ की घोषणा, सितंबर 2025 में होगी रिलीज

मुंबई, 18 नवंबर। बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ ने अपनी अपकमिंग ‘बागी’ फ्रेंचाइजी की घोषणा कर दी है। ए हर्ष के निर्देशन में बन रही यह एक्शन फिल्म 5 सितंबर, 2025 को स्क्रीन पर आएगी। टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया। फिल्‍म के फर्स्ट लुक को देखकर ऐसा लग रहा है कि टाइगर इस फिल्म में थोड़े अलग नजर आने वाले हैं, क्योंकि वह एक “खूनी मिशन” पर काम कर रहे हैं। पोस्टर में अभिनेता एक चाकू और शराब की बोतल के साथ टॉयलेट सीट पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। पूरी दीवार, फर्श और उनके चेहरे पर खून के निशान हैं। पोस्टर में फर्श पर पड़े कुछ मरे हुए लोगों को भी दिखाया गया है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “एक काली आत्मा, एक खूनी मिशन। इस बार वह पहले जैसा नहीं है।” फिल्‍म के निर्देशक की बात करें तो वह कन्नड़ फिल्म “बिरुगाली”, “चिंगारी”, “भजरंगी”, “अंजनी पुत्र” और “वेधा” बनाने के लिए जाने जाते हैं।

“बागी” एक एक्शन थ्रिलर है। यह सबसे पहले 2016 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन सब्बीर खान ने किया था। यह 2004 की तेलुगु फिल्म “वर्षम” का रीमेक थी। वहीं क्लाइमेक्स 2011 की इंडोनेशियाई फिल्म “द रेड: रिडेम्पशन” से प्रेरित है। इस फिल्म में टाइगर, श्रद्धा कपूर और सुधीर बाबू थे। अहमद खान द्वारा निर्देशित “बागी 2” 2018 में रिलीज हुई थी। यह तेलुगु फिल्म “क्षणम” की रीमेक थी। इसमें टाइगर के साथ दिशा पटानी, मनोज बाजपेयी, दर्शन कुमार, प्रतीक बब्बर, रणदीप हुड्डा, दीपक डोबरियाल और अराव्या शर्मा थे। फिल्म की तीसरे पार्ट को अहमद खान ने निर्देशित किया था। यह तमिल फिल्म’ वेट्टई’ से प्रेरित थी, जिसमें टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे।

टाइगर ने 2012 में सब्बीर खान की एक्शन रोमांटिक कॉमेडी ‘हीरोपंती’ से अपने अभिनय की शुरुआत की। साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्‍म में कृति सेनन मुख्य भूमिका में थी। इसके बाद वह ‘बागी’, ‘ए फ्लाइंग जट्ट’, ‘मुन्ना माइकल’, ‘बागी 2’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’, ‘वॉर’, ‘बागी 3’, ‘हीरोपंती 2’ और ‘गणपथ’ जैसी परियोजनाओं का हिस्सा रहे हैं। 34 वर्षीय अभिनेता को पिछली बार साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में देखा गया था, जिसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में थे, उनके साथ मानुषी छिल्लर, अलाया एफ, सोनाक्षी सिन्हा और रोनित रॉय भी अहम भूमिकाओं में थे।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading