34 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में कांग्रेस हर छह माह में करेगी पदाधिकार‍ियों के कार्यों की समीक्षा : जितेंद्र सिंह

भोपाल 22 नवंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी जितेंद्र भंवर सिंह ने कहा है कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति बनाई जा रही है और पदाधिकार‍ियों के कार्यों की हर छह माह में समीक्षा की जाएगी और सक्रिय पदाधिकारी को प्रोत्साहित किया जाएगा । राजधानी भोपाल में कांग्रेस की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक चल रही है। बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार को नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी के साथ बैठक हो रही है। बैठक से पहले प्रदेश प्रभारी सिंह ने तमाम पदाधिकार‍ियों से मुलाकात की और उनका परिचय प्राप्त किया। बैठक में पहुंचे पदाधिकार‍ियों को एक प्रोफार्मा भी दिया गया है, जिसमें वे अपने से संबंधित जानकारी भरकर देंगे और आगामी समय में पार्टी के लिए क्या करना चाहिए यह सुझाव भी देंगे। इस मौके पर संवाददाताओं से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रभारी सिंह ने कहा कि पार्टी ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति बनाई है, इसी के तहत वार्ड और पंचायत समितियाें का गठन किया जाना है। इसके साथ ही पदाधिकारी को प्रभार भी सौंप जाएंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्य के पदाधिकार‍ियाें के कार्यों की हर छह माह में समीक्षा की जाएगी । संभवतः यह पहला अवसर होगा, जब इस तरह की कार्य योजना बनाई जा रही है। जो भी पदाधिकारी अच्छा काम करेंगे, उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा, वहीं निष्क्रिय रहने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। राजधानी में कांग्रेस कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक चल रही है। बैठक के पहले दिन विभिन्न समितियां की बैठक हुई और आज शुक्रवार को दूसरे दिन कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। पहले दिन की बैठक में कई वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ के अलावा कई और भी नेता गैर हाजिर रहे, जिसकी चर्चा है।

अन्य ख़बरें

असम के लिए बड़ी उपलब्धि, मानस नेशनल पार्क में तीन साल से जीरो पोचिंग

Newsdesk

वायु सेना स्वदेशी कामिकेज ड्रोन करेगी विकसित, 16,000 फीट की ऊंचाई पर भर सकेंगे उड़ान

Newsdesk

राजौरी में एलओसी पर बारूदी सुरंग में अचानक हुए धमाके में जेसीओ समेत चार घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading