22.8 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

पति अंगद की वजह से ही मैं अपने ख्वाबों को पूरा कर पाई : नेहा धूपिया

मुंबई, 29 नवंबर। पूर्व ब्यूटी क्वीन और अभिनेत्री नेहा धूपिया ने कहा है कि पति अंगद की वजह से ही वह अपने ख्वाबों को आकार दे पाईं ये सोचे बगैर की घर का क्या हाल होगा। दरअसल, अपने विभिन्न प्रोजेक्ट्स की वजह से नेहा अक्सर घर से दूर रहती हैं। नेहा की गैर मौजूदगी में अंगद ही घर की देखभाल करते है। जिससे बच्चे मेहर और गुरिक को वो प्यार और देखरेख मिलती है जिसकी उन्हें जरूरत है। नेहा ने कहा, “मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे अंगद जैसा जीवन साथी मिला है। वह मेरा सहारा, मेरा चीयरलीडर और मेरी ताकत रहा है, खासकर तब जब मैं काम के सिलसिले में बाहर रहती हूं।” अभिनेत्री ने आगे कहा, “एक मां के तौर पर काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाना बहुत मुश्किल हो सकता है, लेकिन अंगद ने मुझे घर की चीजों की चिंता किए बिना अपने जुनून को पूरा करने में मदद की है। उन्होंने एक पिता की भूमिका को बेहद ही समर्पण के साथ निभाया है। वह घर और बच्‍चों दोनों को बखूबी संभालते हैं। उन्होंने आगे बताया कि कई बार बड़े ही भारी मन से बच्‍चों को घर छोड़कर निकलती हूं। मुझे बेटी मेहर और बेटे गुरिक की बहुत याद आती है। मगर यह देखकर मुझे खुशी होती है कि मेरे बच्‍चे सबसे अच्‍छे हाथों में है। अंगद सिर्फ मेरी जि‍म्मेदारियां ही नहीं संभालता, बल्कि वह पूरे प्‍यार और उत्साह के साथ यह काम करता है। नेहा धूपिया ने आगे कहा, ”अंगद के समर्थन से मुझे अपने काम पर ध्यान देने और एक खुशहाल और सुरक्षित परिवार में घर वापस आने में मदद मिलती है। मैं वास्तव में जीवन में इससे बेहतर साथी की उम्मीद नहीं कर सकती थी।” अभिनेत्री ने 2018 में एक गुरुद्वारे में एक निजी समारोह में दिवंगत पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद से शादी की थी। उसी साल नवंबर में, उन्होंने बेटी को जन्म दिया। नेहा ने अक्टूबर 2021 में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading