July 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

2017 में हुए यौन शोषण मामले में न्याय पाने में असफल रही केरल की मशहूर अभिनेत्री को अब राष्ट्रपति से मदद की गुहार

अभिनेत्री का आरोप है कि कोर्ट की कस्टडी में रखे गए मेमोरी कार्ड, जिसमें हमले की आपत्तिजनक वीडियोज़ थीं, को बिना अनुमति एक्सेस किया गया, कॉपी किया गया और ट्रांसफर किया गया। इसके बावजूद, उनकी शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इस मामले में अभिनेता दिलीप, जो मुख्य आरोपी हैं, तीन महीने जेल में रह चुके हैं और फिलहाल ज़मानत पर हैं। वहीं, मुख्य अभियुक्त ‘पल्सर सुनी’ को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से सात साल जेल में रहने के बाद ज़मानत मिली है।

यह घटना 17 फरवरी 2017 को हुई, जब अभिनेत्री को त्रिशूर से कोच्चि लौटते समय चलती गाड़ी में अगवा कर यौन शोषण किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि दिलीप और पीड़िता के बीच तनावपूर्ण संबंध थे, क्योंकि पीड़िता ने कथित तौर पर दिलीप की निजी जिंदगी के राज उनकी पूर्व पत्नी को बताए थे।

इस मामले में अदालत से लीक हुए वीडियोज़ ने पीड़िता को राष्ट्रपति के पास न्याय की गुहार लगाने पर मजबूर कर दिया है।”

अन्य ख़बरें

हाईकोर्ट में नवनिर्मित आर्बिट्रेशन एवं मीडिएशन सेंटर, वीसी सुविधा और लिफ्ट का लोकार्पण

Newsdesk

3 माह की बालिका त्रिशा विश्वकर्मा को आयुष्मान भारत योजना से मिला नया जीवन

Newsdesk

काम दिलाने के बहाने युवतियों को बुलाकर कराया जाता था देह व्यापार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading