November 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

वरुण धवन ने कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के झगड़े का किया जिक्र

Varun Dhawan makes a reference to infamous fight between Kapil Sharma and Sunil Grover

मुंबई, 12 दिसंबर। अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘बेबी जॉन’ के लिए तैयारी कर रहे बॉलीवुड स्टार वरुण धवन हाल ही में स्ट्रीमिंग स्केच कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में शामिल हुए और शो में उन्होंने सभी का जमकर मनोरंजन किया। एपिसोड के दौरान, वरुण ने शो के होस्ट कपिल शर्मा की खिंचाई की। उन्होंने कपिल और उनके साथी कॉमेडियन-अभिनेता सुनील ग्रोवर के बीच हुए झगड़े का जिक्र किया। सीरीज के हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में सुनील वरुण से कहते हुए नजर आ रहे हैं, “तुम बिल्कुल असली बेबी जॉन जैसे दिखते हो।” कपिल ने भी सुनील से कहा, “तुम डुप्लीकेट हो। यहां बाकी सभी असली हैं।” वरुण ने कहा, “मुझे एक बात समझ नहीं आती। जब भी तुम एयरपोर्ट पर होते हो, तो हमेशा लड़ते क्यों हो?” साल 2017 में कपिल शर्मा का सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर के साथ उस समय बुरी तरह झगड़ा हुआ था, जब वे मेलबर्न से वापस फ्लाइट में थे। कपिल ने कथित तौर पर सुनील ग्रोवर को गाली दी थी। नतीजतन, सुनील ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में वापस नहीं आने का फैसला किया। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के झगड़े से पहले, दोनों ने ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ जैसे हिट प्रोजेक्ट्स पर साथ काम किया था। इस एपिसोड के दौरान वरुण ने पोल डांस भी किया। इसे देखकर निर्देशक-निर्माता एटली ने कहा, “मैंने लड़कों को पोल डांस करते नहीं देखा। यह पहली बार है जब मैं देख रहा हूं”। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ कपिल शर्मा और उनके कॉमेडियन की टीम के इर्द-गिर्द घूमता है, जिसमें सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और राजीव ठाकुर शामिल हैं। शो काफी हद तक उनके पहले के शो जैसा ही है। इसे स्ट्रीमिंग माध्यम पर बड़े पैमाने पर दर्शकों से जुड़ने के लिए तैयार किया गया है। शो का सेट शानदार है, जिसे एक एयरपोर्ट का लुक दिया गया है। बता दें कि इस शो में अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह अपनी हंसी से लोगों का दिल जीत रही हैं। वह इस शो की मुख्य अतिथि हैं। यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है।

अन्य ख़बरें

रामलीला मैदान की रैली बदलाव की आवाज, देश चाहता है परिवर्तन: सपा

Newsdesk

ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान टीम से हुई चूक, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

Newsdesk

नाइलिट में सीनियर सिस्टम एनालिस्ट सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, 12 नवंबर तक करें आवेदन

Newsdesk

Leave a Comment