Jabalpur News – जबलपुर में दमोह नाका फ्लाईओवर के निर्माण में हो रही देरी, घटिया निर्माण और लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता अमरीश मिश्रा ने आरोप लगाया कि फ्लाईओवर के निर्माण में नियमों की अनदेखी और भारी भ्रष्टाचार हुआ है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निर्माण कार्य की धीमी गति और घटिया गुणवत्ता के चलते आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अमरीश मिश्रा ने आरोप लगाया कि निर्माण में भ्रष्टाचार की वजह से सड़कें और अन्य सुविधाएं मानकों के अनुसार नहीं बन रही हैं, जिससे जनता को खतरा है।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी सवाल उठाया कि प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने निर्माण कार्य की निगरानी में लापरवाही क्यों की।


