November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

भाजपा ने राजनीति का स्तर गिराया : कमलनाथ

भोपाल, 20 दिसंबर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने शुक्रवार को भाजपा पर राजनीति का स्तर गिराने का आरोप लगाया। कमलनाथ ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में हुई धक्का-मुक्की के परिप्रेक्ष्य में कहा कि देश में राजनीति के स्तर को भाजपा जिस तरह नीचे गिरा रही है वह अत्यंत चिंताजनक है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ जिस तरह से भाजपा के सांसदों ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में हाथापाई की वह निंदनीय है। उसके बाद भाजपा के सांसद की ओर से राहुल गांधी के ऊपर ही झूठे इल्जाम लगाए जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का जिक्र करते हुए कहा, “पूरा देश इस बात को अच्छी तरह समझता है कि जिस तरह से सदन में गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का निंदनीय भाषा में अपमान किया है, उससे देश का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के कृत्य किये जा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, जातिगत जनगणना और दलित-आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन ध्यान भटकाने की इस राजनीति से जनता भ्रमित होने वाली नहीं है।” कमलनाथ ने कांग्रेस और राहुल गांधी को संविधान के मूल्यों का रक्षक बताते हुए कहा, पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी हमेशा से संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लड़ते रहे हैं और आगे भी हर कीमत चुकाकर कांग्रेस पार्टी संविधान, संविधान निर्माता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करेगी। ज्ञात हो कि संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान पर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। गुरुवार को संसद भवन के द्वार पर हुई धक्का-मुक्की में भाजपा के दो सांसद घायल हुए थे और राहुल गांधी के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किया गया है।

अन्य ख़बरें

नेपाल में भारी बर्फबारी के बीच छह भारतीय पर्यटक लापता, सेना ने शुरू किया खोज अभियान

Newsdesk

अमित शाह का विपक्षी रैली पर हमला, बोले- सिख विरोधी दंगों की बरसी पर आयोजन पीडि़तों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

Leave a Comment