20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

मनीष मल्होत्रा ​​के घर पार्टी, रवीना समेत अन्य सितारों ने की शिरकत

मुंबई, 28 दिसंबर मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने अपने घर पर एक पार्टी आयोजित की, जिसमें फिल्म जगत के तमाम सितारों ने शिरकत की। मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर पार्टी और सितारों की तस्वीरें पोस्ट की है। सोशल मीडिया पर सक्रिय मनीष मल्होत्रा ने पार्टी से जुड़ी तस्वीरों को साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया, स्टोरीज सेक्शन पर मनीष ने तमन्ना भाटिया, नोरा फतेही और फातिमा सना शेख समेत अन्य कलाकारों के साथ तस्वीरें डाली। तस्वीरों में से एक में मल्होत्रा तमन्ना भाटिया, नोरा फतेही और फातिमा सना शेख के साथ पोज देते तो दूसरी तस्वीर में आयुष्मान खुराना, ताहिरा कश्यप और निधि दत्ता के साथ नजर आए।

तमन्ना भाटिया अपने खास दोस्त विजय वर्मा के साथ पहुंची थीं। साझा की गई तस्वीरों में से एक में मनीष मल्होत्रा के साथ रवीना टंडन, नुसरत भरूचा, वाणी कपूर, नोरा फतेही, आदित्य सील, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी जैसी हस्तियां भी नजर आईं। मनीष मल्होत्रा अक्सर खास मौकों पर अपने घर पर पार्टी आयोजित करते रहते हैं। दीपावली पार्टी हो या अन्य न्यू पार्टी फिल्म जगत के सितारों का उनके घर आना-जाना लगा रहता है।

मनीष मल्होत्रा सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहते हैं। हाल ही में सलमान खान को 59वें जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया था। सलमान की तस्वीरें साझा करते हुए मल्होत्रा ने कैप्शन में लिखा था, “हमेशा शो स्टॉपर सलमान खान आपको जन्मदिन मुबारक। क्लासिक स्टाइल और सुपर व्यक्तित्व, हमेशा सुपरस्टार रहें हम सभी की तरफ से प्यार।“ मनीष मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर पीवी सिंधु को भी जिंदगी की नई शुरुआत के लिए शुभकामना देते हुए लिखा था, ” बधाई हो पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता साईं आपको आशीर्वाद और प्यार

अन्य ख़बरें

दाऊद के भाई से जुड़े जब्त फ्लैट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, ईडी ने दर्ज की एफआईआर

Newsdesk

‘ब्लैकमेल की साजिश’: सिद्दारमैया ने स्टिंग ऑपरेशन मामले में कांग्रेस नेता का लिया नाम

Newsdesk

भाजपा के ‘सत्ता परिवर्तन’ आरोपों पर थरूर का पलटवार, ‘आपातकाल के अंत’ का दिया उदाहरण

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading