26.5 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सड़क पर हाईटेंशन तार गिरने से तीन की मौत

गोरखपुर, 30 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रविवार को बिजली का हाईटेंशन तार गिरने से बाइक सवार तीन लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार इलाके में रविवार को सोनबरसा बाजार से एक व्यक्ति बाइक से जा रहा था। तभी उसके ऊपर हाईटेंशन तार गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई, हालांकि चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कुछ स्थानीय लोगों ने मौत के बाद विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने सड़क जामकर बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में कर लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके गृह जिले में हुए इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading