35.5 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गांव में खौफनाक मंजर, 7 साल की बच्ची को आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला

अलवर जिले के खैरथल के पास किरवारी गांव में ऐसा भयानक हादसा हुआ जिसने हर किसी की रूह कांप दी। 7 साल की मासूम इकराना को आवारा कुत्तों के झुंड ने घेर कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। बच्ची के सिर, पैर और पेट पर इतने भयानक हमले हुए कि आंते बाहर आ गईं, चमड़ी उखड़ गई, और शरीर का बड़ा हिस्सा कुत्तों ने खा लिया। इस मंजर को जिसने भी देखा, उसका कलेजा कांप उठा।

घटना का खौफनाक विवरण:
यह खतरनाक हादसा तब हुआ जब इकराना अपनी सहेलियों के साथ खेत से लौट रही थी। रास्ते में करीब आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने बच्चियों पर हमला कर दिया। चार बच्चियां किसी तरह भाग निकलीं, लेकिन इकराना को कुत्तों ने घेर लिया। चीख-पुकार और खून से लथपथ इकराना को बचाने की कोशिश करने वाले एक किसान के मुताबिक, बच्ची को बचाने से पहले ही कुत्ते उसके शरीर के हिस्सों को नोच चुके थे।

जिस्म का हर हिस्सा बर्बाद:
कुत्तों ने बच्ची के सिर को खा लिया, घुटने के नीचे का हिस्सा गायब था और पेट पर इतनी दरिंदगी की गई कि उसकी आंते बाहर निकल आईं। बच्ची के शरीर पर 40 – 50 से ज्यादा गहरे घाव मिले। उसकी हालत इतनी खौफनाक थी कि कोई उसे देखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।

इलाके में दहशत का माहौल:
घायल बच्ची को खैरथल सेटेलाइट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में मातम और डर का सन्नाटा पसर गया है।

ग्रामीणों का गुस्सा और प्रशासन की लापरवाही:
गांववालों का कहना है कि खैरथल और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। इन कुत्तों ने पहले भी कई लोगों को घायल किया है, लेकिन प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। अब यह घटना प्रशासन की निष्क्रियता की हद पार कर चुकी है।

अन्य ख़बरें

‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा के बीच संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर तंज, बोले- सत्ता की वजह से ऐसी बातें कर रहे

Newsdesk

पश्चिम बंगाल दिवस पर सीएम अधिकारी बोले- वोट बैंक की राजनीति और तुष्टीकरण के काले अध्याय का अंत

Newsdesk

पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा के पास से पकड़ा गया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading