20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज

मथुरा, 4 जनवरी। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर में एक चौंकाने वाला रसीद दान घोटाला सामने आया है। मंदिर के सदस्यता विभाग में तैनात मुरलीधर दास पर आरोप है कि उसने श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान की राशि को हड़प लिया और रसीद बुक लेकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एसपी सिटी अरविंद सिंह ने बताया कि यहां एक मेंबरशिप डिपार्टमेंट है, जिसमें लोग मेंबर बनते हैं और चंदा देते हैं। उस विभाग में काम करने वाले मुरलीधर दास, जिन्होंने 32 रसीदें प्राप्त की थी, उन पर आरोप है कि उन्होंने इन रसीदों को वापस नहीं किया। उससे धन अर्जित किया है। उस धन का हिसाब नहीं दिया।

उन्होंने आगे बताया कि आरोप को देखते हुए विश्वनाथ दास की तहरीर पर थाना वृंदावन में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इसकी विवेचना की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की जांच के साथ कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार कर्मचारी की तलाश कर रही है।

पुलिस का कहना है कि कर्मचारी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और अन्य गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा पुलिस अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

मुरलीधर दास को मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को सदस्य बनाने और दान लेने के लिए 32 रसीद बुक दी थी। इन रसीद बुक के जरिए मुरलीधर दास ने श्रद्धालुओं से दान लिया।

अन्य ख़बरें

गोपालगंज में जनविश्वास शिविर आयोजित, विधायक और कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Newsdesk

आर.आई. श्याम सेठ और सरोज डोंगरे की खुली लापरवाही! बरघाट सीमांकन में लीपा पोती

Newsdesk

अनूपपुर जंक्शन पर रेल जनसंवाद बना फोटो सेशन! जनता गायब,अधिकारी-कर्मचारी ही करते रहे संवाद एडीआरएम

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading