25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 23,700 स्तर से नीचे

मुंबई, 8 जनवरी। भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी दिन सपाट खुला। शुरुआती कारोबार में ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, एफएमसीजी, मेटल, रियलिटी और मीडिया सेक्टर्स में बिकवाली देखी गई। सुबह करीब 9.28 बजे सेंसेक्स 184.34 अंक या 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,014.77 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 45.70 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,662.2 पर कारोबार कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 749 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 826 शेयर लाल निशान में थे। निफ्टी बैंक 117.25 अंक या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,084.90 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 463.95 अंक या 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,405.35 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 105.35 अंक या 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,568.10 पर था।

बाजार के जानकारों के अनुसार, मजबूत अमेरिकी मैक्रोज के कारण उभरते बाजारों में कमजोरी का सिलसिला जारी है। उम्मीद से बेहतर नौकरियों की संख्या और सेवा क्षेत्र के बहुत अच्छे प्रदर्शन के संकेतों के कारण अमेरिका के 10 वर्षीय बॉन्ड की यील्ड 4.67 प्रतिशत तक बढ़ गई है। इसका मतलब है कि फेड जनवरी में दरें स्थिर रख सकता है, जिससे डॉलर में और मजबूती आएगी और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी होगी। जानकारों ने कहा, “भारतीय मैक्रोज पर इसका असर यह होगा कि आरबीआई फरवरी में दरों में कटौती की बाजार उम्मीद के विपरीत दरें स्थिर रख सकता है। इस मैक्रो सेटिंग में, एफआईआई द्वारा बिकवाली जारी रखने की संभावना है, जिससे बाजार पर दबाव पड़ेगा।” इस बीच, सेंसेक्स पैक में,जोमैटो, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक और एचडीएफसी बैंक टॉप लूजर्स थे। वहीं, मारुति, सनफार्मा, नेस्ले इंडिया, एलएंडटी, पावरग्रिड, आईटीसी, एमएंडएम, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप गेनर्स थे।

अमेरिकी बाजारों में, आखिरी कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 0.42 प्रतिशत गिरकर 42,528.36 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.11 प्रतिशत गिरकर 5,909 पर और नैस्डैक 1.89 प्रतिशत गिरकर 19,489.68 पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में जकार्ता और सोल हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। जबकि हांगकांग, चीन, बैंकॉक और जापान लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 7 जनवरी को 1,491.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 1,615.28 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अन्य ख़बरें

डीजीपी ने राहुल गांधी के काफिले में चल रहे वाहनों में हुई टक्कर की जांच के दिए निर्देश

Newsdesk

कर्नाटक भाजपा ने पीएम मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया, माफी की मांग की

Newsdesk

मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार पर हुई चर्चा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading