25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, निफ्टी 23,700 स्तर से नीचे

मुंबई, 8 जनवरी । भारतीय बेंचमार्क सूचकांक बुधवार के कारोबारी दिन वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों के बीच सपाट बंद हुआ। कारोबार के अंत में ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, मेटल और रियलिटी सेक्टर में बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स 50.62 अंक या 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,148.49 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 18.95 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,688.95 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 367.10 अंक या 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,835 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 598.70 अंक या 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,270.60 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 307.80 अंक या 1.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,365.65 पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,390 शेयर हरे और 2,582 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि 94 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेक्टोरल फ्रंट पर आईटी और एफएमसीजी सेगमेंट हरे निशान में बंद हुए।

बाजार के जानकारों के अनुसार, “आर्थिक विकास के अनुमानों में कमी और तीसरी तिमाही के आंकड़ों से पहले सतर्कता ने बाजार में अस्थिरता बढ़ा दी है। हालांकि, बाजार में दिन के निचले स्तर से सुधार देखा गया, क्योंकि बीटन डाउन ब्लू-चिप शेयरों में वृद्धि हुई और आगामी बजट में सरकार द्वारा सुधारों की उम्मीद की गई।” जानकारों ने बताया, “अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में वृद्धि और फेड द्वारा कम ब्याज दरों में कटौती की आशंका के कारण निकट अवधि की धारणा कमजोर रहने की संभावना है।” सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, सनफार्मा, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, एसबीआई, जोमैटो, टाइटन, टाटा स्टील और एमएंडएम टॉप लूजर्स थे। वहीं, टीसीएस, आईटीसी, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावरग्रिड, नेस्ले इंडिया और टाटा मोटर्स टॉप गेनर्स थे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 7 जनवरी को 1,491.46 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,615.28 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

अन्य ख़बरें

डीजीपी ने राहुल गांधी के काफिले में चल रहे वाहनों में हुई टक्कर की जांच के दिए निर्देश

Newsdesk

कर्नाटक भाजपा ने पीएम मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया, माफी की मांग की

Newsdesk

मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार पर हुई चर्चा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading