April 23, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

11 जनवरी से करवट बदलेगा मौसम, शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

हिमाचल प्रदेश में 11 और 12 जनवरी को मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इन दोनों दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है। यातायात पर भी असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू और शिमला के उच्च क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इन इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है, जिससे सड़क मार्गों पर यात्रा में मुश्किलें आ सकती हैं। वहीं निचले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को सर्दी से बचाव के लिए तैयार रहना होगा। यात्रियों और स्थानीय निवासियों को इन मौसम परिस्थितियों के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान शिमला शहर, मनाली, नारकंडा में भी बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। हालांकि शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ बना रहा लेकिन मैदानी इलाकों में आगामी 24 घंटे तक शीतलहर और कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश में मौसम सामान्य रहा और साफ बना हुआ था। हालांकि, मैदानी इलाकों जैसे सोलन, बिलासपुर और मंडी के कुछ हिस्सों में कोहरे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इन इलाकों के लिए कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा शनिवार को इन क्षेत्रों में शीतलहर की भी चेतावनी दी गई है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों को ठंड से बचाव के उपायों को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि 11 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके कारण शनिवार शाम से शिमला, मंडी, किन्नौर, लाहौल स्पीति और कुछ अन्य उच्च क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, इन ऊपरी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में तापमान सामान्य है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस कारण ठंड बढ़ने की संभावना है और लोग सर्दी से बचाव के उपायों को अपनाएं।

अन्य ख़बरें

बंगाल में भाजपा सरकार बनाओ, हर घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकाल देंगे: अमित शाह

Newsdesk

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

Newsdesk

2003 के एनसीपी नेता हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट का हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading