20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

सैफ अली खान पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी


मुंबई, 19 जनवरी। सैफ अली खान पर हमले के आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस रिमांड के लिए उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसी मामले को लेकर पुलिस सुबह 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

अब तक की मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम विजय दास है और वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 35 से अधिक टीमों का गठन किया था। बांद्रा पुलिस बांद्रा हॉलीडे कोर्ट में विजय दास को पेश करेगी और पुलिस कस्टडी की मांग करेगी।

आरोपी विजय दास ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट में ब्लाबर नाम के एक होटल में काम करता था। आरोपी जिस होटल में पहले काम करता था, उसी होटल में उसे एक समय बेस्ट एम्पलाई का अवॉर्ड भी दिया गया था। बाद में उसने काम छोड़ दिया।

शनिवार की रात 12 बजे करीब क्राइम ब्रांच और बांद्रा पुलिस को हीरानंदानी एस्टेट में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर आरोपी के होने की सूचना मिली। जिसके बाद जोन 6 के डीसीपी नवनाथ ढबले को सूचित किया गया ताकि आरोपी हाथ से न निकले। डीसीपी नवनाथ की टीम तुरंत थाने के लिए रवाना हुई, साथ में क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंची लेकिन आरोपी को पुलिस के आने की सूचना मिल गई थी।

जिसके बाद आरोपी एक कंस्ट्रक्शन साइट पर घनी कंटीली झाड़ियों में जाकर छुप गया। जंगल के अंदर झाड़ियों में छुपने की वजह से आरोपी को खोजने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में टॉर्च और मोबाइल टॉर्च तक का सहारा लेना पड़ा और आरोपी को चारों तरफ से झाड़ियों में क्राइम ब्रांच और पुलिस ने घेर लिया। जिसके बाद कंटीली झाड़ियों में से उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बांद्रा पुलिस आज बांद्रा पुलिस हॉलीडे कोर्ट में पेश करेगी। रात 2 बजे के करीब आरोपी को घंटों की मेहनत के बाद कंटीली झाड़ियों से पकड़ा गया।

आपको बता दें कि गुरुवार की सुबह सैफ पर उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में कई बार चाकू से हमला किया गया। इस हमले में उन्हें गंभीर चोट लगने के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

अन्य ख़बरें

दाऊद के भाई से जुड़े जब्त फ्लैट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, ईडी ने दर्ज की एफआईआर

Newsdesk

‘ब्लैकमेल की साजिश’: सिद्दारमैया ने स्टिंग ऑपरेशन मामले में कांग्रेस नेता का लिया नाम

Newsdesk

भाजपा के ‘सत्ता परिवर्तन’ आरोपों पर थरूर का पलटवार, ‘आपातकाल के अंत’ का दिया उदाहरण

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading