20.7 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

मुंबई पुलिस ने सैफ पर हमले के आरोपी शहजाद को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

मुंबई, 21 जनवरी। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले अभियुक्त शरीफुल इस्लाम शहजाद को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने तीन दिन तक बिना सोए अथक प्रयास किए। इस मुश्किल मामले को सुलझाने में बांद्रा थाने के 75 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जॉइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी ने बांद्रा थाने के पुलिसकर्मियों को उनकी मेहनत के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान मुंबई पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को अप्रिशिएशन सर्टिफिकेट दिए गए। इस दौरान सत्यनारायण चौधरी ने पुलिस अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि पुलिस विभाग का उद्देश्य हमेशा अपराधियों को न्याय के कठघरे में खड़ा करना है और इस मामले में बांद्रा पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।

उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस ने अभिनेता सैफ अली पर हमले के आरोपी शहजाद के पास से वारदात के वक्त पहने कपड़े और ईयरफोन बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने कपड़ों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, सैफ के छोटे बेटे जहांगीर के कमरे के बाथरूम की खिड़की में लगी जाली टूटी हुई मिली है। वहीं से आरोपी घर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को आरोपी के पास से कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं मिला है।

पुलिस ने आरोपी शहजाद के फोन से उसके माता-पिता का नंबर लेकर बांग्लादेश में फोन किया तो उन्होंने बताया कि आरोपी उनका बेटा है। शहजाद ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और नेशनल लेवल रेसलर भी रह चुका है।

सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शहजाद को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बांग्लादेश में कुश्ती का खिलाड़ी था। आरोपी के अनुसार, वह जिले के साथ ही नेशनल स्तर पर भी कुश्ती लड़ चुका है

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading