21.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

रामभद्राचार्य जी – महाकुंभ में इस तरह के दृश्य नहीं होनी चाहिए, जो हो रहा है या ठीक नहीं है।

महाकुंभ का आज 11वां दिन है। कई करोड़ लोग अब तक अमृत स्नान कर चुके हैं। साधु-संत, राजनीतिक दलों और लोगों को महाकुंभ जाने का सिलसिला जारी है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य भी महाकुंभ आए हैं। उनका कहना है कि महाकुंभ का बहुत बड़ा महत्व है।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने गुरुवार को आईएएनएस बातचीत की और कई सवालों के जवाब दिए। रामभद्राचार्य ने कहा कि महाकुंभ का बहुत बड़ा महत्व है। महाकुंभ में स्नान करने से बहुत से लाभ प्राप्त होते हैं। सनातन संस्कृति के लिए बहुत बड़ा दिन है। महाकुंभ की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है।

इंस्टाग्राम रील बनाने पर रामभद्राचार्य ने कहा है कि महाकुंभ में इस तरह के दृश्य नहीं होनी चाहिए, जो हो रहा है या ठीक नहीं है।

राजनाथ सिंह और कई वीआईपी नेता महाकुंभ में अमृत स्नान कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा है कि देश के बड़े-बड़े नेता यहां स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं ये बहुत अच्छी बात है। राहुल गांधी अभी नहीं आए हैं, इस पर उन्होंने कहा कि उनके लिए दुर्भाग्य की बात है कि अभी तक विपक्ष के नेता नहीं आ रहे हैं।

अखिलेश यादव प्रयागराज नहीं आए, इस पर उन्होंने कहा कि आखिर उन्हें गंगा से आपत्ति क्यों है? गंगा में क्यों नहीं आना चाहते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं। इस पर उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि वो अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार सुबह आठ बजे तक सात लाख लोगों ने स्नान किया है। बीते बुधवार को 48.74 लाख से अधिक लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई थी।

अन्य ख़बरें

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

एमपी एफडीए ने पतंजलि के गाय घी के एक बैच को बताया असुरक्षित, उत्पाद वापस मंगाने का दिया आदेश

Newsdesk

तमिलनाडु में बारिश: नीलगिरि में रेड अलर्ट, पर्यटकों से ऊटी के पहाड़ी मार्गों से बचने का आग्रह

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading