19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

अनिल कपूर ने बॉलीवुड के ‘दूसरे शोमैन’ को दी बधाई, बोले- हैप्पी बर्थडे सुभाष घई साहब

मुंबई, 24 जनवरी। निर्माता-निर्देशक सुभाष घई शुक्रवार को अपने 80वें जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। अभिनेता अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उन्हें बधाई दी। घई के साथ कई शानदार फिल्मों में काम कर चुके दिग्गज अभिनेता ने कहा, “घई साहब की रचनात्मकता सभी को प्रेरित करती है।” फिल्म जगत के सफल निर्माता-निर्देशक सुभाष घई को शुभकामना देते हुए अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम हैंडल के स्टोरीज सेक्शन पर एक कोलाज साझा किया, जिसमें कपूर, घई के काम की प्रशंसा के साथ उनके स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करते नजर आए। अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं, सुभाष घई साहब! आपकी बुद्धिमत्ता और रचनात्मकता आपके आस-पास के सभी लोगों को प्रेरित करती रहेगी। इतने सालों में मिली सभी यादों और सीखों के लिए आभारी हूं।

आपको हमेशा स्वास्थ्य, खुशी और सफलता की शुभकामनाएं।” बता दें, सुभाष घई और अनिल कपूर साथ में कई फिल्में कर चुके हैं। इस लिस्ट में ‘ताल’, ‘राम लखन’, ‘कर्मा’ और ‘मेरी जंग’ समेत अन्य कई सफल फिल्में शामिल हैं। सुभाष घई के करियर पर नजर डालें तो बेहतरीन काम करने को लेकर उन्हें बॉलीवुड का “दूसरा शोमैन” भी कहा जाता है। घई ‘कालीचरण’, ‘कर्ज’, ‘विधाता’, ‘हीरो’, ‘सौदागर’, ‘खलनायक’, ‘परदेस’ और ‘इकबाल’ जैसी शानदार फिल्में बना चुके हैं, जो न केवल मनोरंजन करती हैं बल्कि शिक्षा भी देती हैं। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहीं और आज भी दर्शकों की पसंद बनी हुई हैं। इस बीच अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म ‘सूबेदार’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में अभिनेता मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट में अनिल कपूर के किरदार का नाम सूबेदार अर्जुन सिंह है जबकि राधिका मदान उनकी बेटी की भूमिका में नजर आएंगी।

सूबेदार का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है और विक्रम मल्होत्रा ​​ने सुरेश त्रिवेणी और अनिल कपूर के साथ मिलकर तैयार किया है। निर्माताओं ने प्राइम वीडियो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया था। निर्माताओं ने पहले ही ‘सूबेदार’ का टीजर जारी कर दिया है। फिल्म की शूटिंग देश के कई हिस्सों के साथ ही ताजनगरी आगरा में भी की गई है।

अन्य ख़बरें

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी ट्रेनिंग सेशन के दौरान बेहोश, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Newsdesk

गुजरात के मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को ‘वाइब्रेंट समिट 2027’ के लिए आमंत्रित किया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading