35.5 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
क्राइम

अवैध शराब जप्त, आरोपी हिरासत में

इंदौर जिले में शराब के अवैध विक्रय, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में कल एक रिहायशी मकान में अवैध रूप से शराब बेचने पर कार्रवाई की गई।

सहायक आयुक्त आबकारी इन्दौर राजनारायण सोनी ने बताया कि वृत छावनी के अंतर्गत कालू पिता रमेश निवासी मूसाखेड़ी क्षेत्र के एक रिहायशी मकान पर दबिश दी गई। यहां से अवैध देशी मदिरा प्लेन के 430 पाव कुल 86.00 बल्क लीटर शराब जप्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के 34 ( 2) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा के पास से पकड़ा गया

Newsdesk

महाराष्ट्र पुलिस की बड़ी सफलता, डकैती गिरोह के तीन आरोपियों पर कार्रवाई, लाखों का सामान बरामद

Newsdesk

रांची संघ कार्यालय हमले में विदेशी कनेक्शन के संकेत, आरोपियों में एक लंबे समय तक दुबई में रहा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading