22.7 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मेंढर में उप जिला अस्पताल में लगी आग, लाखों का नुकसान

पुंछ, 25 जनवरी । जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर में सब डिवीजन में स्थित उप जिला अस्पताल के एक पुराने कॉम्प्लेक्स में शनिवार को आग लग गई। दो कमरे पूरी तरह से जलकर राख हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग कॉम्प्लेक्स में सुबह लगभग 8.45 बजे के लगी। आग की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ और फायर सर्विस को बुलाया। पुलिस की एसओजी, सेना, सीआरपीएफ और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। ब्लॉक मेडिकल अधिकारी (मेंढर) डॉ. अशफाक अहमद ने बताया कि सुबह लगभग 8.45 बजे शॉर्ट सर्किट की आवाज आई। इसी दौरान फायर अलार्म सिस्टम बज गया। आवाज को सुनकर स्टाफ के सभी लोग देखने लगे क्या हुआ है, तब तक आग पुराने कॉम्प्लेक्स में काफी बढ़ चुकी थी। हमने तुरंत फायर सर्विस और पुलिस को आग लगने की जानकारी दी। स्टाफ ने यूटिलिटी से कुछ महत्वपूर्ण सामान को निकाल लिया। हालांकि, आग की वजह से कमरों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी आग की चपेट में आ गए। सेना, सीआरपीएफ भी मौके पर पहुंची। पुलिस की एसओजी, सेना, सीआरपीएफ और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने आगे बताया कि हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। आग लगने की घटना के बाद प्रशासन द्वारा स्थिति का आकलन किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

सूपाताल से मेडिकल मेन रोड तक कांग्रेस पार्षद दल ने किया प्रदर्शन, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मांग

Newsdesk

तथ्य स्वीकारना संस्कृति, सुधार की पहल ही प्रगति : सुधीर अग्रवाल

Newsdesk

पमरे भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा सीपीआर, बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के तरीके सीखे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading