19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत का ट्रायल रन सफल, दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज से होकर गुजरी ट्रेन

 जम्मू, 25 जनवरी । भारतीय रेलवे ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कटरा शहर से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन का सफल ट्रायल रन किया। इस ट्रायल के साथ उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) पर यात्री सेवा शुरू करने से पहले सभी तकनीकी जांच और परीक्षण पूरे हो गए हैं। वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से श्रीनगर स्टेशन तक दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज पर किया गया। ट्रेन अंजी खाद ब्रिज से भी गुजरेगी। यह भारत का पहला केबल-स्टेड रेलवे ब्रिज है। ट्रेन को डिजाइन करते समय जलवायु अनुकूलनशीलता को भी ध्यान में रखा गया है, ताकि घाटी के ठंडे मौसम में यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव हो सके। यह ट्रेन माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तक के ठंडे तापमान में भी चल सकती है। चेयर-कार ट्रेन में पानी और बायो-टॉयलेट टैंकों को जमने से बचाने के लिए हीटिंग सिस्टम लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि कई अन्य देशों ने भारत से सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनें प्राप्त करने में अपनी इच्छा जताई है।

वंदे भारत ट्रेनों को कई लोग ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता की कहानी के रूप में देख रहे हैं। ट्रेन में कवच टेक्नोलॉजी और अत्याधुनिक सुविधाओं जैसे कि विकलांग व्यक्तियों के लिए सुलभ शौचालय और इंटीग्रेटेड ब्रेल साइनेज जैसी बेहतर सुरक्षा फीचर्स हैं। पहली यात्री ट्रेन अब फरवरी में पटरी पर दौड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कटरा रेलवे स्टेशन से घाटी के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करने की उम्मीद है। कश्मीर तक ट्रेन का सपना लंबे समय से देखा जा रहा है। इससे पर्यटन, बागवानी, व्यापार, यात्रा और शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। सभी मौसमों में आरामदायक रेल यात्रा से घाटी के लोगों को सर्दियों के महीनों में बाहर यात्रा करने में होने वाली सभी परेशानियों का समाधान हो जाएगा। हल्की बारिश या बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग कई दिनों के लिए बंद हो जाता है, ऐसे में ये रेल सेवा उस समस्या का स्थायी समाधान प्रदान करेगी।

अन्य ख़बरें

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी ट्रेनिंग सेशन के दौरान बेहोश, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Newsdesk

गुजरात के मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को ‘वाइब्रेंट समिट 2027’ के लिए आमंत्रित किया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading