भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बच्चों को स्कूटी और लैपटॉप देने की योजना पर स्पष्ट किया कि टेंडर की कोई प्रक्रिया नहीं होगी। उन्होंने कहा, “बच्चों को उनकी पसंद के अनुसार पेट्रोल या इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी। इसी तरह लैपटॉप देने का भी निर्णय लिया गया है और इसके लिए प्रबंध किए जा रहे हैं।”
सीएम ने गलतफहमी फैलाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में इस योजना के लिए सकारात्मक माहौल तैयार हो चुका है।


