25.4 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मंदिर में चोरी, सोने का मंगलसूत्र और चांदी के छत्र ले गए चोर


आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के दुर्गा मंदिर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर सोने-चांदी के आभूषण, पूजा सामग्री और साउंड बॉक्स चोरी कर लिए।  पुलिस के अनुसार न्यू शोभापुर ओवरब्रिज निवासी और मंदिर के पुजारी मुकेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मंदिर का दरवाजा बंद कर ताला लगाकर वे घर चले गए थे। सुबह करीब 8 बजे मंदिर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट पर ताला लगाने वाला कुंडा टूटा हुआ था और गेट खुला पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा मिला। सामान की जांच करने पर चोरी का पता चला।

पुजारी के मुताबिक अलमारी में रखी माता जी की सोने की एक मंगलसूत्र, चांदी के दो छोटे छत्र, पीतल के तीन दीपक, पूजा के बर्तन और मंदिर में रखे दो साउंड बॉक्स गायब थे।  घटना की सूचना मिलने के बाद रांझी पुलिस ने BNS की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।

अन्य ख़बरें

शनिवार की राजस्व बैठक में नहीं पहुंचे तहसीलदार-नायब तहसीलदार

Newsdesk

ढाबों पर पुलिस की दबिश, 4 आरोपी गिरफ्तार; 18 लीटर अवैध शराब जब्त

Newsdesk

पुल नहीं तो वोट नहीं: ग्रामीणों का ऐलान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading