25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महाकुंभ से टैंकर में भोपाल लाया गया गंगाजल, घर-घर बांटा जाएगा

 भोपाल, 10 फरवरी  । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इन दिनों महाकुंभ चल रहा है। इस कुंभ के मौके पर श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं, मगर कई श्रद्धालु प्रयागराज नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने बड़ी पहल करते हुए गंगा जल का टैंकर मंगाया और इस गंगा जल का घर-घर वितरण किया जाएगा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र से विश्वास सारंग विधायक हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र के निवासियों को गंगाजल उपलब्ध कराने के लिए प्रयागराज से एक टैंकर में गंगाजल मंगाया है। यह टैंकर सोमवार को भोपाल पहुंचा। इस मौके पर मंत्री सारंग ने कहा है कि सनातन का सबसे बड़ा महापर्व कुंभ का गंगाजल टैंकर के माध्यम से हम भोपाल लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि हर सनातन धर्मावलंबी का यही प्रयास रहता है कि वह कुंभ के मौके पर गंगा नदी में डुबकी लगाए।

बहुत से लोग प्रयागराज पहुंचते हैं और बहुत से नहीं पहुंच पाते हैं। इस मौके पर हमारी ओर से प्रयास किया गया है कि हम कुंभ से गंगाजल लेकर भोपाल आएं और हम गंगाजल लेकर आए हैं। घर-घर इस गंगाजल का बोतल के जरिए वितरण किया जाएगा। प्रयागराज में चल रहे कुंभ में की गई व्यवस्थाओं को लेकर सारंग ने कहा कि कुंभ की व्यवस्था बहुत अच्छी हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूं कि उन्होंने कुंभ की व्यवस्थाएं की हैं। करोड़ों लोगों के आने के बाद भी व्यवस्था अच्छी हैं। प्रयागराज जाने वाले बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश से गुजर रहे हैं और इस दौरान वाहन बड़ी तादाद में रीवा सहित अन्य मार्गों पर फंसे हुए हैं। मंत्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इन श्रद्धालुओं की मदद की अपील की है। पूरा प्रशासन मदद में लगा हुआ है।

अन्य ख़बरें

साहू समाज ने थामा अनाथ बहनों का हाथ, पढ़ाई के लिए दिए 50 हजार रुपये

Newsdesk

कुरई में डहरवाल कलार समाज की प्रांतीय बैठक संपन्न

Newsdesk

राज्य स्तरीय कलारिपयट्टू प्रतियोगिता में सिवनी के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading