25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महाकुंभ : त्रिवेणी में ऑस्ट्रेलियाई दंपति ने लगाई डुबकी, बोले- दुनिया के सबसे बड़े आयोजन के लिए सीएम योगी को शुभकामनाएं

महाकुंभ नगर, 10 फरवरी  । सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन महाकुंभ अपनी दिव्यता और भव्यता के लिए दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी कड़ी में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सांस्कृतिक राजदूत और मल्टीकल्चरल प्रोग्राम के हेड डॉ. आशुतोष मिश्रा अपनी पत्नी श्वेता के साथ भारत आए और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद संगम त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। काशी मूल के दंपति ने इस दौरान कहा कि दुनिया के सबसे बड़े आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं, जो उन्होंने महाकुंभ नगर में दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन किया। ऑस्ट्रेलियाई दंपति अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ मनाने भारत पहुंचे और 144 साल बाद आए महाकुंभ के गवाह बने। उनका कहना है कि बाबा विश्वनाथ की मंगल आरती और संगम में दिव्य स्नान कर हमारा जीवन सफल हो गया है। डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है कि हम इस ऐतिहासिक महाकुंभ का हिस्सा बने। मानवता के इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन चल रहा है, जो 144 साल बाद आया है। इस भव्य आयोजन के लिए उन्होंने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को शुभकामनाएं भी दीं। महाकुंभ में प्रशासन की तैयारियों की सराहना करते हुए डॉ. आशुतोष ने कहा कि इतनी भव्य व्यवस्था करना आसान नहीं होता, लेकिन यूपी सरकार ने इसे संभव कर दिखाया। डॉ. मिश्रा की पत्नी श्वेता ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि हम दोनों ने अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ भारत में मनाने का निर्णय लिया। हमने दुनिया के अन्य पर्यटन स्थलों को छोड़कर सबसे पहले बाबा विश्वनाथ की मंगल आरती में शामिल होने और फिर संगम में दिव्य स्नान करने का निश्चय किया। जिसके बाद हमें ऐसा लग रहा है कि जैसे अब हमारा जीवन सफल हो गया है। श्वेता मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस अभूतपूर्व आयोजन और सुव्यवस्थित महाकुंभ के लिए सरकार बधाई की पात्र है। उन्होंने आम जनता से भी आह्वान किया कि सरकार और प्रशासन की मेहनत को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालु नियमों का पालन करें और सहयोग करें। दंपति ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक शक्ति और सनातन संस्कृति की भव्यता को देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग आ रहे हैं। उन्होंने संगम में स्नान के बाद ‘हर हर गंगे’, ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ अपनी आस्था प्रकट की। डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि महाकुंभ के दिव्य आयोजन से पूरी दुनिया भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता की शक्ति देख रही है। केंद्र और यूपी सरकार ने मिलकर इसे ऐतिहासिक बना दिया है।

अन्य ख़बरें

साहू समाज ने थामा अनाथ बहनों का हाथ, पढ़ाई के लिए दिए 50 हजार रुपये

Newsdesk

कुरई में डहरवाल कलार समाज की प्रांतीय बैठक संपन्न

Newsdesk

राज्य स्तरीय कलारिपयट्टू प्रतियोगिता में सिवनी के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading