19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

अभिनेता बालकृष्ण ने संगीत निर्देशक थमन को तोहफे में दी पोर्श कार

चेन्नई, 15 फरवरी  । अभिनेता बालकृष्ण ने अपने पसंदीदा संगीत निर्देशकों में से एक थमन को उनके बेहतरीन काम के लिए एक पोर्श कार भेंट की। थमन को पोर्श भेंट करते हुए बालकृष्ण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ‘अखंड 1’ को अपनी धुनों से सजाने वाले थमन फिलहाल बालकृष्ण की अपकमिंग फिल्म ‘अखंड 2’ का म्यूजिक तैयार कर रहे हैं। ‘अखंड’ की गिनती बालकृष्ण की सफल फिल्मों में की जाती है। यह एक विशेष थिएटर में 175 दिनों तक चली। फिल्म ने शानदार कारोबार किया। फिल्म का संगीत खास था, इस पर बालकृष्ण ने कमेंट कर कहा, “ थमन आप भी फिल्म के नायकों में से एक हैं।” ‘अखंड’ के बाद थमन, बालकृष्ण की कई फिल्म के लिए संगीत दे चुके हैं। इनमें ‘वीरा सिम्हा रेड्डी’, ‘भगवंत केसरी’ और हाल ही में रिलीज हुई ‘डाकू महाराज’ भी शामिल है। सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। बालकृष्ण अपनी फिल्मों में दिए थमन के गीतों से इतने खुश और उत्साहित थे कि ‘डाकू महाराज’ की रिलीज के बाद उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान यह तक कह दिया था कि संगीत निर्देशक को अब परिवार की तरह माना जाता है। उन्होंने एक मीडिया संस्थान को दिए साक्षात्कार के दौरान कहा, “लोग उन्हें थमन नहीं, बल्कि नंदमुरी थमन कहते हैं।” थमन अब ‘अखंड 2 थंडवम’ के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं, जो इस साल दशहरे के मौके पर 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें, फिल्म के शूटिंग की शुरुआत प्रयागराज के महाकुंभ मेले से हुई थी। बालकृष्ण के साथ फिल्म में संयुक्ता मेनन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। राम अचंता और गोपी अचंता ने फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सी रामप्रसाद और संतोष डी देतके ने की है। फिल्म का संपादन तम्मीराजू ने किया है और कला निर्देशन एएस प्रकाश ने किया है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading