25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

महाकुंभ पहुंचीं अभिनेत्री निमरत कौर, आध्यात्मिक झलक दिखाई

मुंबई, 18 फरवरी  । अभिनेत्री निमरत कौर प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ पहुंचीं, जहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को आध्यात्मिक यात्रा की झलक दिखाई। ‘स्काई फोर्स’ फेम अभिनेत्री ने अपने शानदार अनुभव की झलक दिखाने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने अनुष्ठानों और आध्यात्मिक यात्रा से संबंधित पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वह कभी ध्यान लगाए तो कभी आरती करती दिखाई दीं। तस्वीरों और वीडियो के जरिए निमरत ने महाकुंभ की खूबसूरती को कैमरे में कैद किया। एक वीडियो में निमरत पूरी तरह से भक्ति भाव में डूबी हुई आरती करती दिखाई दीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री हाल ही में देशभक्ति पर बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में नजर आई थीं। फिल्म में निमरत के साथ अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया और सारा अली खान अहम भूमिका में हैं। निमरत ने फिल्म में अक्षय की ऑन-स्क्रीन पत्नी का किरदार निभाया है। खास बात है कि अभिनेत्री ने अपने घर की नौकरानी और उनके बच्चों को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर आमंत्रित किया था। निमरत जल्द ही अपकमिंग पॉलिटिकल-थ्रिलर ‘सेक्शन 84’ में नजर आएंगी। फिल्म में निमरत के साथ अभिनेता अमिताभ बच्चन और डायना पेंटी भी अभिनय करते दिखेंगे। निमरत की पिछली रिलीज ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’ था, जिसमें उनके किरदार का नाम बेला बरोट था।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading