20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

राष्ट्रपति भवन में मनीष मल्होत्रा ने बिताया खास समय, सुनाया मां से जुड़ा किस्सा

मुंबई, 19 फरवरी  । फिल्म निर्माता और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर यादगार शाम की झलक दिखाते हुए मल्होत्रा ने अपनी मां से जुड़ा किस्सा भी सुनाया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए मनीष मल्होत्रा ने मां से जुड़ा किस्सा प्रशंसकों से साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं मां के साथ रहता हूं और जब भी मैं बाहर जाता हूं, तो उन्हें बताता हूं कि मैं यात्रा पर जा रहा हूं, तो वह मुझसे पूछती हैं कि मैं वापस कब आऊंगा, लेकिन आज सुबह उन्होंने मुझसे यह सवाल नहीं पूछा और मुझे देखकर मुस्कुरा दीं।” मल्होत्रा ने इसके पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, “जब मैंने मां को बताया कि मैं दिल्ली जा रहा हूं और मुझे कतर राज्य के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के सम्मान में राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में राजकीय भोज के लिए आमंत्रित किया गया है, तो वह मुझे देखकर मुस्कुरा दीं।” राष्ट्रपति भवन की तारीफ करते हुए मल्होत्रा ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति का आभार भी जताया। उन्होंने लिखा, “राष्ट्रपति भवन की भव्यता और सुंदरता से अभिभूत हूं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कतर राज्य के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से मुलाकात का सौभाग्य मिला। एक खास यादगार शाम।” वहीं, शेयर की गई तस्वीरों में सेलिब्रिटी डिजाइनर काले रंग की पोशाक में नजर आए। मनीष को यह निमंत्रण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से कतर के अमीर शेख तमीम के सम्मान में दिया गया था। मल्होत्रा देश के जाने-माने फैशन डिजाइनर हैं और अक्सर बड़े मौकों पर उन्हें बुलाया जाता है। अप्रैल 2024 में भी वह प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बने थे। उनके डिजाइन किए हुए बनारसी परिधानों को पहनकर मॉडल्स ने रैंप वॉक किया था। वह कार्यक्रम दशाश्वमेध घाट पर हुआ था, जहां दुनिया भर के नामी गिरामी शख्सियतें जुटी थीं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading