31.6 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में नारी शक्ति को किया नमन, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिया संदेश

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 119वें संस्करण में महिलाओं के योगदान को सराहा। आगामी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे “नारी शक्ति को नमन करने का विशेष अवसर” बताया।

प्रधानमंत्री ने देवी माहात्म्य का उद्धरण देते हुए कहा, “विद्याः समस्ताः तव देवि भेदाः स्त्रीयः समस्ताः सकला जगत्सु,” जिसका अर्थ है कि सभी विद्याएं देवी के विभिन्न स्वरूप हैं और संसार की समस्त नारी शक्ति में उन्हीं का प्रतिरूप विद्यमान है। उन्होंने कहा, “हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है।”

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना की और समाज में उनके योगदान को अहम बताया।

अन्य ख़बरें

इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और 2027 में जीत हासिल करेगा: अखिलेश प्रताप सिंह

Newsdesk

पीएम मोदी के फ्रांस पहुंचने पर भारतीयों में उत्साह, भारत इनोवेट्स 2026′ के उद्घाटन का इंतजार

Newsdesk

अयोध्या राम मंदिर दान पात्र विवाद में एसआईटी गठन का संत समाज ने किया स्वागत, बोले- अब सामने आएगी पूरी सच्चाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading