20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

भूमि पेडनेकर ने इंडस्ट्री में पूरे किए 10 साल, ‘खास पल’ के साथ किया सेलिब्रेट

मुंबई, 25 फरवरी। ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की सफलता को लेकर उस्ताहित अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के लिए ये साल खास है। भूमि ने इंडस्ट्री में 10 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह खास उपलब्धि का जश्न मनाती नजर आईं। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अभिनेत्री ने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन और उल्लेखनीय विकास के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाया। साल 2015 में ‘दम लगा के हईशा’ से अभिनय जगत में कदम रखने वाली अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खास मील के पत्थर को याद करते हुए एक भावपूर्ण पोस्ट शेयर किया और डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के लिए रैंप वॉक करने के अपने अनुभव को शेयर किया। रैंप वॉक के एक वीडियो को शेयर करते हुए भूमि ने लिखा, “अपने प्यारे दोस्तों के लिए वॉक करके सम्मानित महसूस कर रही हूं। अबू और संदीप लंबे समय से भारतीय फैशन के प्रतीक रहे हैं, जो बेजोड़ कलात्मकता के साथ हमारी टेक्सटाइल विरासत का जश्न मनाते हैं। यह शो उनके जुनून और कालातीत विरासत का प्रमाण था। मैं इंडस्ट्री में एक दशक पूरा कर रही हूं, इसलिए यह पल और भी खास लगता है। यह उनकी कला को एक सम्मान की तरह है। मैं पिछले 10 वर्षों में आपके प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं। आगे भी बहुत कुछ हो!” सोमवार को पेडनेकर ने अबू जानी और संदीप खोसला के क्यूरेट किए गए ‘द केयरिंग विद स्टाइल 2025’ फैशन शो में शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। अभिनेत्री ने दुल्हन के रूप में रैंप पर शानदार कढ़ाई और फ्लेयर्ड सिल्हूट वाले लहंगे में वॉक किया। भूमि ने लहंगे को गोल्डन, बैकलेस ब्लाउज और नारंगी चुनरी के साथ पहना था। भूमि की हालिया रिलीज फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ है, जिसमें उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और अर्जुन कपूर हैं। फिल्म में उन्होंने प्रबलीन नामक एक आम पंजाबी लड़की की भूमिका निभाई है। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ एक दिल्ली के पेशेवर व्यक्ति की कहानी है जो एक ट्रायंगल लव स्टोरी में फंस जाता है। मनोरंजन और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading