21.9 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

गोविंदा-सुनीता के तलाक पर बोले मैनेजर ‘एक्टर सरल इंसान, परिवार का रखते हैं पूरा ख्याल’

मुंबई, 26 फरवरी। अभिनेता गोविंदा के तलाक को लेकर तमाम तरह की अफवाहें हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पत्नी सुनीता ने अलगाव के लिए अर्जी दाखिल कर दी है और मामले से संबंधित कानूनी दस्तावेज भी भेजे हैं। अभिनेता के मैनेजर शशि सिन्हा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि सुनीता ने अलगाव के लिए अर्जी देने की खबरें लोगों का ध्यान खींचने के लिए फैलाई हैं। अभिनेता परिवार की देखभाल में कोई कमी नहीं रखते हैं। सुनीता के अलगाव के लिए अर्जी देने की खबरों के बीच अभिनेता के मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा कि गोविंदा ने इस तरह का कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा, “यह खबर हर जगह फैल रही है, इसलिए हम इस पर नजर रख रहे हैं। हां, उन्होंने (सुनीता) कोर्ट में कानूनी नोटिस भेजा है। मुझे इसकी जानकारी है। हालांकि, इस बारे में ठोस जानकारी नहीं है कि यह क्या है। कानूनी नोटिस अभी तक हमारे पास नहीं आया है।” मैनेजर ने यह भी कहा कि सुनीता पिछले कुछ दिनों से गोविंदा को लेकर अजीब हरकतें कर रही हैं, जिससे दर्शकों में गोविंदा के प्रति उत्सुकता बनी हुई है। उन्होंने आगे कहा, “आपने देखा होगा कि कुछ न कुछ अजीब चीजें सामने आ रही हैं। सुनीता जी ने गोविंदा के बारे में कुछ न कुछ कहा है। जैसे कि उन्होंने गोविंदा को एक्टिंग या डांस सिखाया है।” मैनेजर ने कहा, “गोविंदा ज्यादातर समय बंगले में रहते हैं, जबकि सुनीता फ्लैट में रहती हैं, लेकिन जब सुनीता और उनके परिवार की देखभाल की बात आती है, तो अभिनेता की ओर से कोई कमी नहीं होती है। ऐसा नहीं है कि परिवार की देखभाल के मामले में गोविंदा की ओर से कोई कमी है। गोविंदा सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। वह दूसरों और अपने परिवार के लिए हमेशा खड़े रहते हैं।” उन्होंने बताया, “गोविंदा अपने बंगले में रहते हैं। ज्यादातर समय वे वहीं रहते हैं। गोविंदा एक राजनीतिक पार्टी में काम करते हैं, वे मंत्रालय में हैं और सरकार से जुड़े हुए हैं, इसलिए उनका व्यस्त रहना और दूसरी जगहों पर भी समय बिताना स्वाभाविक है। गोविंदा अपने घर आते-जाते रहते हैं।”

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading