21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

अभिनेत्री प्रीति शुक्ला जल्द ही हुमा कुरैशी के साथ फिल्म ‘बयान’ में आएंगी नजर

पटना, 1 मार्च। टेलीविजन, वेब सीरीज और फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी से पहचान बना चुकीं वर्सटाइल एक्ट्रेस प्रीति शुक्ला जल्द ही बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ आगामी फिल्म ‘बयान’ में नजर आने वाली हैं। अपने अभिनय के जुनून और हर माध्यम में खुद को साबित करने की चाहत के चलते प्रीति ने हमेशा चुनौतीपूर्ण किरदारों को चुना है। प्रीति शुक्ला ने अपने अभिनय करियर में कई दमदार भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने ‘सोनी सब’ के चर्चित शो ‘मैडम सर’, एंड टीवी के ‘बेगूसराय’, और एमएक्स प्लेयर की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘माधुरी टॉकीज’ में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। इसके अलावा, उनकी तेलुगु फिल्म ‘बिग ब्रदर’ और हिंदी फिल्म ‘एक अंक’ को भी खूब सराहना मिली। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि प्रीति फैशन इंडस्ट्री में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवा चुकी हैं। वे कई नामी ब्रांड्स से जुड़ी रही हैं और ‘पॉल एडम्स’ और ‘लोटस हर्बल’ जैसे बड़े ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं। उनकी खूबसूरती और स्टाइल सेंस सोशल मीडिया पर भी छाया रहता है, जहां वे अपनी स्टनिंग तस्वीरों से फैंस का दिल जीतती हैं। इसके अलावा भी फैशन की दुनिया में उनकी अच्छी खासी पकड़ रही है। अब प्रीति जल्द ही हुमा कुरैशी के साथ ‘बयान’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनकी भूमिका काफी दमदार और चुनौतीपूर्ण होगी। अपनी एक्टिंग स्किल्स और डेडिकेशन के चलते प्रीति शुक्ला इंडस्ट्री में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और फैंस को उनसे ढेर सारी उम्मीदें हैं। उनकी मानें तो वे हर तरह के किरदार को अपने करियर में जीना चाहती हैं। प्रीति अपने काम के प्रति बेहद गंभीर रहती हैं, लेकिन स्वभाव से बेहद मिलनसार और शालीन हैं। उनकी यही क्वालिटी उन्हें दूसरे कलाकारों से अलग बनाती है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading