36.1 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

वेनेजुएला की जेल में कैदियों के बीच झड़प, 46 की मौत

Crime. (File Photo)

कैरेकस, 2 मई| वेनेजुएला की जेल में कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़प में कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। देश की राजधानी काराकस से 500 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण-पूर्व गुआनेरे में लॉस ललान्स जेल में शुक्रवार को भागने के प्रयास के दौरान हिंसक झड़प शुरू हुई।

एफे न्यूज ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर है और ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

जेल के डायरेक्टर कार्लोस टोरो भी इस हिंसा में घायल हुए हैं। संघर्ष के दौरान उनकी पीठ और सिर पर चाकू से हमला किया गया। जेल में दंगा करने के दौरान कैदियों ने ग्रेनेड फेंकने के अलावा गोलियां चलाईं और तेजधार हथियारों का भी प्रयोग किया।

एफे न्यूज ने पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के हवाले से कहा कि हिंसक झड़प की घटना के आठ घंटे बाद मामले की जांच जारी है। हालांकि ,उन्होंने इसके अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं दी।

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब कोविड-19 महामारी की रोकथाम के मद्देनजर वेनेजुएला में लोगों को क्वारंटाइन कर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है।

दक्षिण अमेरिकी देश में कोविड-19 संक्रमण के चलते अब तक 300 से अधिक मामले देखने को मिले हैं और यहां से 10 लोगों के मौत की खबर है।

अन्य ख़बरें

ऑस्ट्रेलिया के नाम बड़ा रिकॉर्ड, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की चौथी सबसे बड़ी जीत

Newsdesk

इजरायल ने युद्धविराम के बावजूद लेबनान पर फिर हमला किया, 5 की मौत

Newsdesk

‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम के साथ पेइचिंग में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading