37.9 C
Jabalpur
April 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

फोनपे ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘इंश्योरिंग हीरोज’ कैंपेन किया लॉन्च

नई दिल्ली, 6 मार्च। फोनपे ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले अपना ‘इंश्योरिंग हीरोज’ अभियान लॉन्च कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है।

इस पहल के साथ कंपनी चुनिंदा टर्म लाइफ और स्वास्थ्य बीमा योजनाओं पर महिलाओं को 30 प्रतिशत तक की विशेष छूट दे रही है।

यह विशेष छूट 9 मार्च, 2025 तक फोनपे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगी। महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने और लॉन्ग-टर्म स्टेबिलिटी का आनंद लेने के लिए फोनपे ऐप पर इन विशेष ऑफर का लाभ उठा सकती हैं।

पहल के तहत स्वास्थ्य बीमा योजनाओं पर 15 प्रतिशत तक की छूट और टर्म लाइफ बीमा योजनाओं पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

इस पहल के माध्यम से फोनपे का उद्देश्य महिलाओं को अधिक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है, जिससे महिलाओं को उनकी जरूरतों के हिसाब से सही बीमा आसानी से मिल सकेगा।

फोनपे ऐप पर इन ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को सबसे पहले फोनपे ऐप के इंश्योरेंस सेक्शन में ‘इंश्योरिंग हीरोज’ बैनर को सेलेक्ट करना होगा।

आगे बढ़ते हुए वे ‘बाय टर्म प्लान’ पर क्लिक कर सकती हैं। इसके बाद कवरेज कैलकुलेट करने के लिए उन्हें ‘बाय न्यू प्लान’ बटन पर क्लिक करना होगा और ‘डेट ऑफ बर्थ’ और ‘एनुअल इनकम’ की जानकारी भरनी होगी।

यूजर को अपनी जरूरतों के हिसाब से सबसे अच्छी बीमा योजनाएं खोजने के लिए कुछ ‘एडिशनल पर्सनल डिटेल्स’ भी शेयर करनी होगी। इसके बाद वे अपनी जरूरत के अनुसार ‘चेक आउट द टॉप प्लान्स’ में अपने लिए बेस्ट इंश्योरेंस प्लान चेक कर सकती हैं।

अन्य ख़बरें

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में महेंद्र सिंह धोनी वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार

Newsdesk

सिवान में पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद एसआई व महिला सिपाही निलंबित

Newsdesk

अदाणी पावर ने न्यूक्लियर एनर्जी क्षेत्र में बनाई नई सहायक इकाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading