20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

धनबाद में आईआईटी-आईएसएम के बीटेक छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बाथरूम से बरामद

धनबाद, 6 मार्च। झारखंड के धनबाद स्थित आईआईटी-आईएसएम के हॉस्टल में बीटेक के एक छात्र तन्मय प्रजापति का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। उसका शव गुरुवार को बाथरूम में मिला। शव के पास इंजेक्शन की एक निडिल बरामद की गई। इससे यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि जहरीली या नशीली दवा लेने से उसकी मौत हुई है। तन्मय मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला था। उसने वर्ष 2022 में बीटेक में दाखिला लिया था। वह इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन का छात्र था। उसकी पढ़ाई अगले साल पूरी होने वाली थी। उसके निधन की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

बताया गया कि गुरुवार को एक छात्र ने एक्वा मरीन हॉस्टल में बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद पाया। दस्तक देने पर भी कोई आवाज नहीं आई तो इसकी सूचना अन्य छात्रों और हॉस्टल के सिक्योरिटी इंचार्ज को दी गई। इसके बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़े जाने पर तन्मय फर्श पर गिरा पड़ा पाया गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। धनबाद के डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद आलम ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। छात्र ने संभवतः किसी नशीली दवा का सेवन किया था। वैसे मामले में हर पहलू पर जांच की जाएगी। पुलिस ने मामले में फिलहाल अप्राकृतिक मृत्यु की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को जानकारी मिली है कि तन्मय पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। कॉलेज में उसकी दो-तीन बार काउंसिलिंग भी की गई थी। आईआईटी-आईएसएम परिसर में पहले भी आत्महत्या की कई घटनाएं हुई हैं। पिछले वर्ष एक सिक्योरिटी गार्ड और कैंपस में रहने वाले एक प्रोफेसर की पत्नी की आत्महत्या की घटनाएं सामने आई थीं।

अन्य ख़बरें

गोपालगंज में जनविश्वास शिविर आयोजित, विधायक और कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Newsdesk

आर.आई. श्याम सेठ और सरोज डोंगरे की खुली लापरवाही! बरघाट सीमांकन में लीपा पोती

Newsdesk

अनूपपुर जंक्शन पर रेल जनसंवाद बना फोटो सेशन! जनता गायब,अधिकारी-कर्मचारी ही करते रहे संवाद एडीआरएम

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading