July 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

प्रेमी के साथ रहने के लिए ती‍न साल के बच्चे का अपहरण, मह‍िला गिरफ्तार

विरार, 11 मार्च । महाराष्ट्र के मांडवी थाना पुलिस को तीन साल के बच्चे के अपहरण मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अपहरण के मामले में बिहार के नालंदा जिले से पुलिस द्वारा एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसके पास से बच्चे को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मांडवी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय हजारे ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि उनके पास तीन साल के बच्चे के अपहरण की शिकायत आई थी। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। शिकायतकर्ता नबीउल्लाह हमीदुल्लाह चौधरी (38) ने बताया कि 18 फरवरी को 2025 को उसकी रिश्तेदार (साले की पत्नी) उसके बच्चे को बाहर खेलने के लिए ले गई थी। लेकिन, बच्चे के साथ वह नहीं लौटी।

पुलिस को मिली शिकायत पर मांडवी पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद एक टीम बनाकर महिला की तलाश की गई। सीसीटीवी फुटेज से भी पता चला कि बच्चे को महिला ले जा रही है। पुलिस की जांच में पता चला कि महिला बिहार के नालंदा जिले में छिपी हुई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, महिला शादीशुदा है और उसके पहले से तीन बच्चे हैं। लेकिन, नालंदा जिले के सरमेरा निवासी एक युवक के साथ उसका लंबे समय से प्रेम संबंध था। प्रेमी के साथ नई जीवन की शुरुआत करने के लिए वह अपने तीन बच्चों के बारे में नहीं बताना चाहती थी। चूंकि दोनों में उम्र का फासला काफी ज्यादा था। महिला 36 साल की थी और युवक 18 साल का था। प्रेमी के साथ हर हाल में रहने के लिए उसने बच्चे के अपहरण की साजिश रची। उसने प्रेमी को विश्वास दिला दिया है कि यह बच्चा उसी का है और उसके साथ उसके गांव में रहने लगी। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उसने यही जवाब दिया कि वह बच्चे की मां है। पुलिस ने बच्चे को उनके माता-पिता को सौंप दिया है।

अन्य ख़बरें

यूक्रेन के बंदरगाह पर फंसे नाविकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: भारतीय दूतावास

Newsdesk

झारखंड के गिरिडीह में एक करोड़ का इनामी माओवादी नक्सली मिसिर बेसरा दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

गुरु पूर्णिमा पर योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्रियों ने गुरुजनों के प्रति जताई श्रद्धा और कृतज्ञता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading