23 C
Jabalpur
September 6, 2026
सी टाइम्स
खेल

ऑस्ट्रेलियन ओपन : नडाल, मेदवेदेव दूसरे दौर में, अगुत बाहर

मेलबर्न, 9 फरवरी | विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल और रुस के डेनियल मेदवेदेव मंगलवार को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष एकल वर्ग के पहले राउंड में अपने-अपने मुकाबले जीत कर दूसरे दौर में पहुंच गए, जबकि स्पेन के रोबटरे बतिस्ता अगुत अपना मुकाबला हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। ऑस्ट्रेलियन ओपन की आधिकारिक वेबसाइट एयूएसओपन डॉट कॉम के अनुसार, नडाल का पहले दौर में 56वीं रैंकिग के स्पेन के लासलो जेरे से मुकाबला था। नडाल ने एक घंटे 52 मिनट तक चले मुकाबले में लगातार सेटों में 6-3, 6-4, 6-1 से एकतरफा जीत हासिल कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया।

नडाल ने इस मैच में 19 विनर्स लगाए जबकि जेरे ने 20 विनर्स लगाए। विश्व रैंकिग में दूसरे नंबर के खिलाड़ी ने 24 बेजां भूलें की और जेरे ने 36 की।

पुरुष एकल वर्ग के एक अन्य मुकाबले में चौथे रैंकिग के मेदवेदेव ने कनाडा के वासेक पोसपिसिल को एक घंटे 47 मिनट तक चले मुकाबले में लगातार सेटों में 6-2, 6-2, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। मेदवेदेव ने मुकाबले में आठ एस लगाए जबकि पोसपिसिल ने छह एस लगाए।

मेदवेदेव ने मैच में 20 जबकि पोसपिसिल ने 25 विनर्स लगाए। रुसी खिलाड़ी ने पोसपिसिल के खिलाफ 13 बेजां भूलें की जबकि पोसपिसिल ने 43 बेजां भूलें की।

इस बीच विश्व रैंकिंग में 12वें नंबर के खिलाड़ी अगुत बड़े उलटफेर का शिकार बने और उन्हें पहले राउंड में 85वें रैंकिग के खिलाड़ी मोलदोवा के राडु एलबोट के हाथों तीन घंटे 15 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6, 0-6, 4-6, 6-7 से हार का सामना करना पड़ा और वह पहले दौर में ही बाहर हो गए।

एलबोट ने अगुत को पहले सेट से ही कड़ी चुनौती पेश की लेकिन अगुत अपनी सूझ-बूझ से पहला सेट जीतने में कामयाब रहे। लेकिन दूसरे सेट में एलबोट ने वापसी की और एकतरफा अंदाज में अगुत को पछाड़ा। तीसरे सेट में भी एलबोट ने अपनी लय को बरकरार रखा और अगुत को पीछे छोड़ तीसरा सेट जीता। चौथे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच एक बार फिर कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन अंत में एलबोट ने अगुत को चौथे सेट में भी पछाड़कर मुकाबला जीता और दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

अन्य ख़बरें

विमेंस एशिया कप: सिर्फ 22 साल की शेफाली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रच दिया इतिहास

Newsdesk

हमारी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई, पूरी पारी के दौरान संघर्ष किया: फातिमा सना

Newsdesk

सीनियर मेंस इंटर-डिपार्टमेंट हॉकी: आरएसपीबी ने टीएनपी को 12-1 से हराया, साई और एआईपीएससीबी की लगातार दूसरी जीत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading