23 C
Jabalpur
September 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जबलपुर – अवैध हथियारों के साथ 2 युवक गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस जब्त

Jabalpur news। थाना माढ़ोताल पुलिस ने 2 युवकों को अवैध हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1 पिस्टल और 1 कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, आज सुबह आरटीओ ऑफिस के पास शनि टी स्टाल के बाजू में दो युवक संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले। पुलिस टीम ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम आकाश बर्मन (24), निवासी शांतिनगर, राजीव गांधी वार्ड माढ़ोताल एवं शुभम बर्मन (23), निवासी शाहीनाका रेलवे ब्रिज, तिलवारा बताए। तलाशी लेने पर आकाश बर्मन के पास से एक पिस्टल और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि यह पिस्टल शुभम बर्मन ने उसे दी थी, जबकि शुभम ने इसे आकाश की बताई। पुलिस ने पिस्टल और कारतूस जब्त कर दोनों युवकों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

अन्य ख़बरें

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर रात आया था हार्ट अटैक, गिरिडीह के अस्पताल में ली आखिरी सांस

Newsdesk

बिहार: पटना विश्वविद्यालय परिसर में देसी बम फेंका गया, पुलिस ने जांच शुरू की

Newsdesk

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 118 शिक्षकों को सम्मानित किया, स्कूलों को भविष्य के लिए तैयार करने का संकल्प लिया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading