23 C
Jabalpur
September 6, 2026
सी टाइम्स
खेल

बोपन्ना ऑस्ट्रेलियन ओपन के युगल दौर से बाहर

मेलबर्न, 10 फरवरी | भारत के रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार जापान के बेन मैकलाचलान वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में युगल वर्ग के पहले राउंड में बुधवार को दक्षिण कोरियाई जोड़ी जी सुंग नाम और मिन क्यू सोंग से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। दक्षिण कोरियाई जोड़ी ने एक घंटे 17 मिनट तक चले मुकाबले में बोपन्ना और मैकलाचलान की जोड़ी को 6-4, 7-6 से हराकर युगल वर्ग के दूसरे दौर में जगह बनायी।

यह पहली बार है जब बोपन्ना ने मैकलाचलान के साथ जोड़ीदार के रुप में मुकाबला खेला है। बोपन्ना जोआओ सोउसा के साथ खेलने उतर सकते थे लेकिन सोउसा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण वह टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया नहीं आ सके।

युगल वर्ग में हार के बाद 40 वर्षीय बोपन्ना मिश्रित वर्ग में खेलने उतर सकते हैं जिसके ड्रॉ की घोषणा फिलहाल नहीं की गयी है।

भारत के एक अन्य युगल खिलाड़ी दिविज शरण स्लोवाकिया के अपने जोड़ीदार इगोर जेलेने के साथ गुरुवार को पहले दौर में उतरेंगे जहां इनका सामना जर्मनी की जोड़ी केविन कराविट्ज और यानिक हांफमान से होगा।

महिला युगल वर्ग में भारत की अंकिता रैना और रोमानिया की उनकी जोड़ीदार मिहाएला बुजारनेस्कू का पहले दौर में मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी बेलिंडा वुलकॉक और ओलिविया गादेकी के साथ होगा।

अन्य ख़बरें

विमेंस एशिया कप: सिर्फ 22 साल की शेफाली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रच दिया इतिहास

Newsdesk

हमारी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई, पूरी पारी के दौरान संघर्ष किया: फातिमा सना

Newsdesk

सीनियर मेंस इंटर-डिपार्टमेंट हॉकी: आरएसपीबी ने टीएनपी को 12-1 से हराया, साई और एआईपीएससीबी की लगातार दूसरी जीत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading