20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बीकानेर : देशनोक में कार पर पलटा ट्रोला, छह लोगों की मौत

बीकानेर, 20 मार्च। राजस्थान के बीकानेर में बुधवार आधी रात को सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। बीकानेर के देशनोक इलाके में स्थित ओवर ब्रिज पर एक ट्रोला ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान पास से गुजर रही कार पर पलट गया। कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद देशनोक पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और तीन जेसीबी की मदद से ट्रोले को किनारे किया। इसके बाद कार सवार सभी लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कार नोखा की तरफ जा रही थी। पुलिस ने शवों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक देशनोक में किसी शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इसके बाद वे देर रात वापस नोखा जा रहे थे। तभी देशनोक ओवरब्रिज पर कार के साथ चल रहा ट्रोला उस पर पलट गया।

इससे कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई और उसमें सवार सभी लोग दब गए। इसके बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस के अनुसार, मृतकों के पास मिले पहचान पत्रों के आधार पर उनके परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है। सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया और परिवार के सदस्य घटनास्थल पर दौड़ पड़े। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर क्षतिग्रस्त वाहनों को वहां से हटवाया और ट्रैफिक बहाल किया। सभी शवों का गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

अन्य ख़बरें

दाऊद के भाई से जुड़े जब्त फ्लैट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, ईडी ने दर्ज की एफआईआर

Newsdesk

‘ब्लैकमेल की साजिश’: सिद्दारमैया ने स्टिंग ऑपरेशन मामले में कांग्रेस नेता का लिया नाम

Newsdesk

भाजपा के ‘सत्ता परिवर्तन’ आरोपों पर थरूर का पलटवार, ‘आपातकाल के अंत’ का दिया उदाहरण

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading