27.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

सलमान खान ने ईद पर फैंस को दी मुबारकबाद, बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे नजर आया ‘सिकंदर’

salman khan news – अभिनेता सलमान खान रविवार को रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ की सफलता से गदगद हैं। इस बीच सोमवार को ईद के मौके पर सलमान प्रशंसकों को मुबारकबाद देने के लिए हर बार की तरह अपनी बालकनी में आए, जहां से उन्होंने प्रशंसकों को ईद की मुबारकबाद दी। हालांकि, इस बार सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुपरस्टार ने बुलेटप्रूफ शीशे से ढकी अपनी बालकनी से प्रशंसकों का अभिवादन किया।

सुपरस्टार ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आए। ईद पर सलमान ने सफेद पठानी सूट का चुनाव किया और बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अपने घर के बाहर प्रशंसकों से बातचीत की। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “शुक्रिया थैंक यू और सबको ईद मुबारक।” जनवरी में ही सुरक्षा की लिहाज से अभिनेता के घर की बालकनी में नए बुलेटप्रूफ ग्लासेज लगाए गए थे, जहां से सुपरस्टार अक्सर अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते हैं। इसके अलावा, आसपास की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और एक मॉडर्न सिक्योरिटी सिस्टम भी सेट किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता गैलेक्सी अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर वन बीएचके फ्लैट में रहते हैं, जबकि उनके माता-पिता पहली मंजिल पर रहते हैं। पिछले साल, अप्रैल में बाइक पर सवार दो लोगों ने सलमान खान के घर पर राउंड फायरिंग की थी। अभिनेता का कहना था कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने उन्हें और उनके परिवार को मारने के उद्देश्य से इस काम को अंजाम दिया। सलमान खान के पिता सलीम खान को भी बिश्नोई के गिरोह के सदस्यों ने धमकी दी थी। सलमान खान की रविवार को रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ के बारे में बता दें, ए.आर. मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी फिल्म में सलमान खान, रश्मिका मंदाना के साथ काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

अन्य ख़बरें

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading