36.6 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
खेलबॉलीवुडमनोरंजन

अथिया शेट्टी ने पति केएल राहुल पर लुटाया प्यार, बोलीं- ‘उफ्फ यह लड़का’

मुंबई, 11 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 93 रन बनाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। अभिनेत्री अथिया शेट्टी अपने पति, क्रिकेटर केएल राहुल की प्रशंसा करती नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यारा पोस्ट शेयर कर अपने प्रेम का इजहार किया। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की है।

अथिया ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर राहुल की एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में राहुल गुरुवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच की जीत के बाद अपना बल्ला उठाते हुए दिखाई दिए। अथिया ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “यह लड़का, उफ्फ!” बता दें, राहुल और अथिया ने जनवरी, 2023 में शादी की थी। वहीं, नवंबर 2024 में प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की थी। सेलिब्रिटी जोड़े ने 24 मार्च को इंस्टाग्राम पर खुशखबरी साझा करते हुए बताया था कि उनके घर नन्ही परी आई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अथिया शेट्टी ने साल 2015 में आई फिल्म ‘हीरो’ के साथ अभिनय करियर की शुरुआत की थी। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी रोमांटिक-एक्शन फिल्म सुभाष घई की 1983 में आई इसी नाम की क्लासिक फिल्म की रीमेक है।

फिल्म में अथिया के साथ अभिनेता सूरज पंचोली मुख्य भूमिका में हैं। इसके बाद अथिया, अनिल कपूर और अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज के साथ ‘मुबारकां’ में नजर आई थीं। शेट्टी की आखिरी रिलीज नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ ‘मोतीचूर चकनाचूर’ थी। 2019 में रिलीज हुई फिल्म के निर्देशक देबमित्रा बिस्वाल हैं। बल्लेबाज केएल राहुल के बारे में बता दें कि वह आईपीएल 2025 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम की ओर से खेल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल के कप्तान अक्षर पटेल हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर कर राहुल के आगमन के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, “डियर केएल राहुल, आपका अपने घर में और दिल्ली में स्वागत है।”

अन्य ख़बरें

नॉटिंघम ओपन: झेंग किनवेन ने मारिया सकारी को हराया, दर्ज की सीजन की अपनी पहली ग्रास-कोर्ट जीत

Newsdesk

रग्बी प्रीमियर लीग: मैनुअल मोरेनो को ‘एक खराब गेम’ से मिली बड़ी सीख, इस बार मजबूत वापसी पर नजरें

Newsdesk

गुल्लक 5′ में अपने किरदार की बारीकियां कैसे की तैयार? हर्ष मायर ने बताया अभिनय का राज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading