21.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

ऋतिक रोशन ने की ‘द लास्ट फाइव इयर्स’ में निक जोनास की तारीफ, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

Hrithik Roshan, 12 अप्रैल। बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने निक जोनास का प्ले ‘द लास्ट फाइव इयर्स’ देखी। अभिनेता ने कहा कि वह यह सोचकर गए थे कि यह दोस्तों के साथ एक मजेदार रात होगी और जब वह बाहर आए तो उनके होश उड़ गए। ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद और अभिनेत्री प्रियंका के साथ निक के शो को देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सबा, प्रियंका, निक, अभिनेत्री एड्रिएन वॉरेन और निर्देशक व्हिटनी व्हाइट के साथ पोज देते हुए एक तस्वीर भी शेयर की। अभिनेता ने लिखा, “हम यह सोचकर गए थे कि यह दोस्तों के साथ एक मजेदार रात होगी और जब हम बाहर निकले तो हम कुछ ऐसा महसूस कर रहे थे, जैसा इससे पहले कभी नहीं हुआ। ‘द लास्ट फाइव इयर्स’ देख कर एक अविस्मरणीय अनुभव मिला। निक जोनास की तारीफ में उन्होंने लिखा कि आप बस अविश्वसनीय हैं। आपका क्या प्रदर्शन था।

अभिनेत्री एड्रिएन वॉरेन शानदार हैं। वाह इतना अद्भुत शो।” अभिनेता ने अपनी को-स्टार प्रियंका चोपड़ा को इस शानदार आयोजन के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने शो के निर्देशक व्हिटनी व्हाइट को भी धन्यवाद किया। फिल्म ‘वॉर’ के अभिनेता ने ड्रामा से निक और एड्रिएन की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। प्रियंका ‘कृष 4’ में ऋतिक के साथ अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दोनों ने पहले “कृष”, “कृष 3” और “अग्निपथ” जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। एक सूत्र ने कहा, “कृष 4 के लिए उत्साह हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रहा है, और यह प्रोजेक्ट अभी फ्लोर पर भी नहीं आया है। यह यकीनन बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है, और लगता है कि ऋतिक के पास इसे भारतीय सिनेमा में अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनाने की योजना है।” इसे बहुत बड़ी खबर बताते हुए सूत्र ने कहा, “यह बहुत बड़ी खबर है कि ऋतिक रोशन ने फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनास को शामिल किया है।

ऋतिक और प्रियंका भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं और वे कृष 4 में फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आ रहे हैं।” फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने ‘कृष 4’ के साथ ऋतिक रोशन के निर्देशन की घोषणा की। उन्होंने उस फ्रेंचाइजी की कमान संभाली, जिसे उन्होंने पिछले 22 वर्षों में आकार दिया और विकसित किया। इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स और राकेश रोशन द्वारा किया जाएगा। भारतीय सुपरस्टार ऋतिक रोशन इस फिल्म में निर्देशन और अभिनय दोनों ही क्षेत्रों में काम करेंगे, क्योंकि वह इस फ्रेंचाइजी में सुपरहीरो की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होने वाली है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading