27.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘कोस्टाओ’ का टीजर आउट, भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए कस्टम अधिकारी बने नवाजुद्दीन

Nawazuddin Siddiqui, 14 अप्रैल। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर बायोग्राफिकल ड्रामा ‘कोस्टाओ’ का टीजर जारी हो चुका है। टीजर में अभिनेता कस्टम अधिकारी के रूप में गोवा के कुख्यात तस्कर से भिड़ते नजर आए। गोवा के सबसे बड़े तस्कर से लोहा लेने वाले कस्टम अधिकारी, मिस्टर कोस्टाओ फर्नांडिस के जीवन से प्रेरित इस प्रोजेक्ट का निर्देशन सेजल शाह ने किया है। डायलॉग्स से लेकर कलाकारों तक ‘कोस्टाओ’ नवाजुद्दीन की एक और रोमांचक फिल्म होने का वादा करती है। टीजर के साथ जी5 ने लिखा, “एक ऐसा हीरो जिसके पास कोई कैप नहीं है – सिर्फ एक सफेद वर्दी, अडिग साहस और जो सही है उसके लिए खड़े होने की इच्छाशक्ति है।” विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, भावेश मंडालिया, सेजल शाह, श्याम सुंदर और फैजुद्दीन सिद्दीकी ने मिलकर ‘कोस्टाओ’ का निर्माण किया है।

‘कोस्टाओ’ एक निडर कस्टम अधिकारी की कहानी से प्रेरित है। बॉम्बे फैबल्स मोशन पिक्चर्स के सहयोग से भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत ‘कोस्टाओ’ गोवा के एक निडर कस्टम अधिकारी कोस्टाओ फर्नांडीस के प्रेरक जीवन की कहानी है, जो 1990 के दशक में अपने साहसिक मिशन के बाद भारत में सोने की तस्करी के सबसे बड़े प्रयास को विफल कर देता है। यह एक बहुत ही प्रासंगिक सवाल भी उठाता है कि आपको ईमानदारी की क्या कीमत चुकानी पड़ती है। फिल्म निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म के प्रमुख पात्रों का पहला लुक शेयर किया था।

जी5 ने लिखा था, “यह कोस्टाओ की असाधारण कहानी है। जल्द ही जी5 पर आ रही है।” फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अभिनेत्री प्रिया बापट भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पास ‘कोस्टाओ’ के अलावा, अगली फिल्म ‘रात अकेली है 2’ है, रिलीज के लिए फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। साल 2020 की थ्रिलर ‘रात अकेली है’ के सीक्वल का निर्देशन हनी त्रेहान ने किया है।

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading