23 C
Jabalpur
September 6, 2026
सी टाइम्स
खेल

ऑस्ट्रेलियन ओपन : मेदवेदेव, रुबलेव, सितसिपास चौथे दौर में

मेलबर्न, 13 फरवरी | रुस के डेनिल मेदवेदेव, आंद्रे रुबलेव और ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास तीसरे दौर में अपने-अपने मुकाबले जीत शनिवार को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन के चौथे दौर में पहुंच गए। टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट एयूएसओपन डॉट कॉम के अनुसार, विश्व रैंकिग के चौथे नंबर के खिलाड़ी मेदवेदेव ने तीन घंटे छह मिनट तक चले मुकाबले में सर्बिया के फिलिप कराजिनोविच को 6-3, 6-3, 4-6, 3-6, 6-0 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई।

मेदवेदेव ने कराजिनोविच के खिलाफ पहले दो सेट आसानी से जीते लेकिन अगले दो सेटों में कराजिनोविच ने मेदवेदेव को पछाड़ा। हालांकि मेदवेदेव ने पांचवां सेट अपने नाम कर मुकाबला जीत लिया। मेदवेदेव का चौथे दौर में अमेरिका के मैकेंजी मैकडोनाल्ड से मुकाबला होगा।

तीसरे दौर के ही एक अन्य मुकाबले में रुस के रुबलेव ने स्पेन के फेलिसिआनो को एक घंटे 32 मिनट तक चले मुकाबले में लगातार सेटों में 7-5, 6-2, 6-3 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया। रुबलेव का चौथे दौर में नोर्वे के कैसपर रूड से मुकाबला होगा।

विश्व रैंकिंग में छठे नंबर के खिलाड़ी सितसिपास ने एक घंटे 34 मिनट तक चले मुकाबले में स्वीडन के माइकेल यमेर को लगातार सेटों में 6-4, 6-1, 6-1 से पराजित कर चौथे दौर में स्थान पक्का किया।

अन्य ख़बरें

विमेंस एशिया कप: सिर्फ 22 साल की शेफाली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रच दिया इतिहास

Newsdesk

हमारी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई, पूरी पारी के दौरान संघर्ष किया: फातिमा सना

Newsdesk

सीनियर मेंस इंटर-डिपार्टमेंट हॉकी: आरएसपीबी ने टीएनपी को 12-1 से हराया, साई और एआईपीएससीबी की लगातार दूसरी जीत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading