29.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

पत्नी के प्रेमी की गोली मारकर हत्या, 22 माह बाद खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Palamu News, 17 अप्रैल। पलामू जिला अंतर्गत छतरपुर थाना क्षेत्र में बिहार के सिवान जिला निवासी मृत्युंजय साह नामक युवक की हत्या के केस का खुलासा पुलिस ने 22 महीने के बाद किया है। हत्यारोपी बिहार के औरंगाबाद निवासी अमित मेहता उर्फ धर्मेंद्र मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पलामू के एएसपी राकेश कुमार ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बताया गया कि मृत्युंजय साह और अमित मेहता एक साथ राजस्थान में काम करते थे। इस दौरान मृत्युंजय और अमित की पत्नी अनीता के बीच प्रेम संबंध बन गया। दोनों फोन पर लंबी बातें करते थे। इसकी जानकारी अमित को हुई तो उसने अपनी पत्नी और दोस्त मृत्युंजय दोनों को एक-दूसरे से बात करने से मना किया था।

इसके बाद भी मृत्युंजय साह अनीता पर बात करने के लिए दबाव डाल रहा था। इससे तंग आकर अमित मेहता ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मृत्युंजय की हत्या की योजना तैयार की। योजना के अनुसार, अनीता ने मृत्युंजय साह को फोन कर बिहार के डेहरी में मिलने बुलाया। इसके बाद दोनों बस से पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवगन पहुंचे थे। यहां अनीता के पति अमित मेहता और मृत्युंजय साह के बीच बहस हुई। इसी दौरान अमित ने मृत्युंजय की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने 21 जून 2023 को जंगल से मृत्युंजय साह का शव बरामद किया था। उस वक्त इसे ब्लाइंड केस माना जा रहा था।

शव की शिनाख्त होने के बाद मृत्युंजय के घरवालों ने पुलिस को बताया था कि वह घर से प्लांट में नौकरी करने की बात बोलकर निकला था। पलामू पुलिस ने इस हत्याकांड की तफ्तीश के दौरान कई साक्ष्य जुटाए और इसके बाद आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। केस की तफ्तीश और खुलासे में छतरपुर के एसडीपीओ अवध कुमार यादव, इंस्पेक्टर द्वारिका राम, थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद और निर्मल कुमार सिंह की प्रमुख भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

डॉ. अमिता सक्सेना IMA जबलपुर की अध्यक्ष निर्वाचित

Newsdesk

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव : दूसरे चरण में 147 निकायों में 70.01 प्रतिशत मतदान, कोटा में सबसे कम 57.02 फीसदी वोटिंग

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading